Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने लीप के बाद शो में नजर नहीं आ रहे कलाकारों की री-एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग पर…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने शो में दिलचस्प ट्विस्ट लाने के लिए सात साल का लीप लिया. जिसके बाद कई स्टार्स नजर नहीं आ रहे थे. जिसमें रूही, मनीष, स्वर्णा, अभीर और चारु जैसे कलाकार शामिल है. अब अभीरा ने उनकी वापसी पर बात की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. हाल ही में शो में साल साल का लीप आया. जिसके बाद अभीरा और अरमान हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए. अभीरा दादीसा और विद्या के साथ रहती है. उन्हें संजय और कृष ने पोद्दार हाउस से निकाल दिया है. दूसरी ओर, अरमान को सात साल पहले अपनी बच्ची मिल गई और अभीरा को बताने के बजाय वह पूकी को लेकर माउंट आबू भाग गया. उसने उसका नाम मायरा रखा है और अब वह रेडियो जॉकी के तौर पर काम कर रहा है.

क्या लीप के बाद पुराने कलाकारों ने शो को कहा अलविदा

समृद्धि शुक्ला से शो से गायब हुए कलाकारों के बारे में पूछा गया. उन्होंने टीवी मसाला से बात की और कहा कि कोई भी नहीं गया है और वे अभी भी शो का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि स्टोरीलाइन के कारण लोग नियमित रूप से शूटिंग पर नहीं आ रहे हैं, लेकिन सभी अपने शॉर्ट के हिसाब से जरूर आएंगे और शूटिंग करेंगे. उन्होंने कहा कि कोई भी परिवार को छोड़कर नहीं गया है और वे वापस आ जाएंगे. उन्होंने गर्विता का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह साफ है कि रूही की भी जल्द धांसू एंट्री होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे कहानी किस तरह आगे बढ़ती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है से कई कलाकार हुए गायब

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद गीतांजलि की एंट्री हुई है. वह अरमान की दोस्त और पड़ोसी भी है. वह अपने दादू के साथ रहती है और मायरा चाहती है कि गीतांजलि उसकी मां बने. इस नए बदलाव के साथ, पोद्दार परिवार भी काफी बदल चुका है. मनोज, मनीषा, काजल, कियारा अब बंसल हाउस में कृष और संजय के साथ रहते हैं. इधर मायरा कैसे अभीरा से मिलती है और मां बेटी को क्या सात साल बाद अपनों का एहसास होगा, या देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियाभर में केसरी 2 फ्लॉप हुई सुपरहिट, कलेक्शन पर डालें नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >