Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, कहा- अरमान को कठिनाइयों….

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. जहां समृद्धि शुक्ला ने अब अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा उठाया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. लेटेस्ट कहानी अभीरा और अरमान के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों तमाम परेशानियों को भूलकर एक हो गए हैं. हाल ही में अरमान की मां शिवानी की एंट्री हुई. उनके आने के बाद अरमान ने पोद्दार हाउस छोड़कर अपनी मां और पत्नी के साथ अलग रहने का फैसला किया. अब समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर कई राज खोले है.

समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

समृद्धि शुक्ला ने इंडिया फोरम संग बात करते हुए, ”अभीरा और अरमान के रास्ते में बहुत सारा प्यार आ रहा है और मुझे लगता है कि इसका बहुत इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि लोग अभिमान को अलग होते नहीं देखना चाहते थे. मुझे लगता है कि यह अंततः अरमान और अभीरा ही हैं, जो विपत्ति, समस्याओं और जीवन की कठिनाइयों के खिलाफ लड़ रहे हैं. वह एक टीम के तौर पर काम कर रहे हैं. इसलिए इस तरह के सीन्स करने में काफी मजा आता है. आनो वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आएंगे.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

चॉल में रहते हैं अरमान अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है का वर्तमान ट्रैक अरमान और अभीरा के फिर से मिलने और शिवानी को पोद्दार हाउस में वापस लाने के इर्द-गिर्द घूमता है. ड्रामा तब बढ़ जाता है, जब कावेरी गुस्से से आग बबूला हो जाती है और शिवानी को घर से निकल जाने के लिए कहती है. अरमान अपनी मां की बेइज्जती बर्दाशत नहीं कर सका और पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाता है. चैनल की ओर से जारी किए गए नए प्रोमो में, अरमान और अभीरा अब एक चॉल में चले गए हैं और उन्होंने अपना जीवन नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >