Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने रोहित-शिवानी के डेथ सीन शूट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आंसू बहाने की…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड काफी चौंकाने वाले थे, क्योंकि गणगौर फंक्शन के दौरान रोहित और शिवानी की मौत हो गई. इस घटना से पूरा गोयनका और पोद्दार परिवार टूट गया. समृद्धि, रोहित और गर्विता जैसे स्टार्स ने उन्हें विदाई दी. अब समृद्धि ने रोहित और शिवानी के डेथ सीन करने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि आंसू निकालने नहीं पड़े, यह स्वाभाविक रूप से हुआ.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. शो में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. हाल ही में, गणगौर उत्सव पोद्दार और गोयनका परिवार के लिए सबसे काला दिन साबित हुआ. गणगौर के दौरान हुए बड़े विस्फोट में रोहित, अरमान और शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है. जल्द ही, शिवानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अभिरा टूट गई और आहत हुई क्योंकि उसने फिर से एक मां को खो दिया.

रोहित और शिवानी की हुई मौत

डॉक्टरों ने तब उन्हें बताया कि अरमान और रोहित को बचाना वाकई मुश्किल है. हालांकि, राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान तो बच जाएगा, लेकिन रोहित की मौत हो जाएगी. इंटरनेट पर कई बीटीएस तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. जहां रोहित की मौत के सीन को शूट होते हुए देखते हैं. अब समृद्धि शुक्ला ने बताया कि डेथ सीन करना कितना मुश्किल था.

रोहित की मौत सीन पर क्या बोली समृद्धि शुक्ला

समृद्धि शुक्ला ने बॉलीवुड लाइफ संग बात करते हुए कहा, “ऐसे सीन करना वाकई टफ और दुखी करने वाला होता है, क्योंकि हमें उन दोनों को अलविदा भी कहना पड़ा था, इसलिए यह पर्सनल भी लगा. रोमित बेहद मिलनसार, समझदार हैं और बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता हैं. उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा.. निश्चित रूप से हम सभी उन्हें याद करेंगे.”

शिवानी संग आखिरी सीन करने पर क्या बोली समृद्धि

समृद्धि ने आगे अभीरा और शिवानी के आखिरी सीन को लेकर भी बात की. एक्ट्रेस ने कहा, “विभूति ठाकुर बहुत दयालु और विनम्र हैं. पहले वह बहुत संकोची थीं, लेकिन समय के साथ हम दोनों खुल गए. हमने सारे सीन्स को बहुत ज्यादा एंजॉय किया. मैं चाहती हूं कि हमारे सीन्स जरूर ऑनएयर हो. दर्शक इसे देखें और सभी भावनाओं को महसूस करें. डेथ सीन करने में मुझे कोई आंसू बहाने की जरूरत नहीं पड़ी, यह सब बहुत स्वाभाविक रूप से हुआ.”

यह भी पढ़ें- Box Office Report: सिकंदर से आगे निकली मोहनलाल की एम्पुरान, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, आंकड़े चौंकाने वाले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >