Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जान खतरे में, होगा एक्सीडेंट, अरमान ऐसे रखेगा उसका ख्याल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान मानव से नहीं मिलना चाहता है और वो उससे ना मिलने का बहाना बनाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कई सालों से टीवी पर चल रहा है. सीरियल में कुछ महीने पहले लीप आया है और कहानी अब बदल गई है. अभीरा और अरमान पर स्टोरी फोकस्ड है. सीरियल में अरमान और अभीरा की शादी हो गई है, लेकिन रूही अभी भी अरमान से प्यार करती है. रोहित के गायब होने के बाद भी रूही पोद्दार परिवार के साथ रह रही है क्योंकि वो अरमान को फिर से पाना चाहती है. आने वाले एपिसोड में रूही एक बड़ी मुसीबत में फंसने वाली है.

पोद्दार परिवार चाहता है रूही की शादी करना

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि रोहित काफी समय से गायब है. गोयनका परिवार चाहते है कि रूही अब शादी कर ले और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाए. गोयनका के एक पारिवारिक मित्र हैं जिनके बेटे का नाम मानव है. वो चाहते है कि रूही, मानव से शादी कर लें. हालांकि रूही ये शादी नहीं करना चाहती है क्योंकि उसके दिल में अभी भी अरमान है. इसलिए रूही ने फैसला अरमान पर डाल दिया. वह पोद्दार से कहती है कि अरमान पहले मानव से मिले और वो उसके लिए तय करें कि मानव उसके लिए सही है या नहीं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड

शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान मानव से नहीं मिलना चाहता है और वो उससे ना मिलने का बहाना बनाता है. वह रूही पर शादी के लिए दबाव नहीं डालना चाहता क्योंकि वह तैयार नहीं है. रूही सोचती है अरमान इसलिए मानव से नहीं मिलना चाहता है क्योंकि वो भी उससे प्यार करता है. दूसरी तरफ रूही और अरमान बात करते होते है तभी उसका फोन आता है. उसे पता चलता है कि अभीरा का एक्सीडेंट हो गया है. अरमान उसके पास जाने के लिए दौड़ता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान आएंगे एक दूसरे के करीब, रूही बनेगी बड़ी विलेन

अभीरा का अरमान रखेगा ख्याल
अभीरा नहीं चाहती कि वो उसे अपने पास नहीं रखना चाहती और केस पर दोबारा से काम करना चाहती है. अरमान उसे काम नहीं करने देता. अभीरा कहती है कि वो उसका असली पति नहीं है, इसलिए उसे काम करने दे. अरमान कहता है कि वो ही उसका असली पति है. क्या रूही अरमान और अभीरा की बढ़ती नजदीकी देखकर उनसे दूर जाएगी. क्या वो मानव से मिलने के लिए हामी भरेगी. क्या वह अरमान और अभिरा के बढ़ते बंधन और केमिस्ट्री को देखने के बाद अरमान को जाने दे पाएगी. ये सब तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

जानें क्या हुआ खास
इससे पहले के एपिसोड में, हम पोद्दार परिवार में तनाव पैदा होते देखेंगे. दादीसा से जुड़े मामले में अभीरा का जिद्दी स्वभाव उसके और अरमान के बीच दरार पैदा करेगा और सिर्फ उसे ही नहीं, पोद्दार परिवार के सदस्यों को भी अभीरा के इरादों पर संदेह होगा. दादीसा अभीरा को गलत समझेगी. वह उसे घर तोड़ने वाला करार देगी. इस बीच, ये रिश्ता क्या कहलाता है में, हम देखेंगे कि रूही (प्रतीक्षा होनमुखे) अपने परिवार के सदस्यों से अरमान को मानव से मिलवाने के लिए कह रही है. रूही का मानना ​​है कि अरमान अब भी उससे प्यार करता है और उसकी दूसरी शादी रोकने के लिए कुछ भी करेगा. रूही सोचती है कि अभीरा की डील खत्म होने के बाद वह और अरमान एक साथ हो सकते हैं.ये रिश्ता क्या कहलाता है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >