Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को छोड़ने पर आखिरकार अभीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लुक टेस्ट हुआ है और लीप के बाद…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अभीर होंगे या नहीं, इसपर फैंस थोड़े कंफ्यूज है. इस बीच सोशल मीडिया पर मोहित परमार के शो छोड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर आने लगे. अब मोहित ने इस सारी खबरों को अफवाह बताया और पूरी बात बताई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में सात साल के लीप के बाद कहानी बिल्कुल बदल गई है. अभीरा और अरमान की लाइफ बदल गई है. जहां कावेरी इतनी अमीर और लैविश लाइफ जीती थी, अब गरीब हो गई है. विद्या और वह मिलकर साड़ी का बिजनेस करती है, ताकि घर के खर्चे निकल पाए. जबकि अरमान उन लोगों के साथ नहीं है और आरजे बन गया है. उसके साथ उसकी बेटी पूकी है. अभीरा अपनी बेटी को बहुत मिस करती है. उसे लगता है कि उसकी गलती की वजह से अरमान और पूकी उससे दूर हो गए है. इस बीच अभीर के शो छोड़ने के कयास लगने लगे थे. अब उसपर मोहित परमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा बने हुए है मोहित परमार

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहित परमार ने इंडिया फोरम से बात करते हुए शो से अपने एक्जिट को लेकर कहा कि ”वह शो का हिस्सा है और उसकी शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है. लुक टेस्ट हुआ है और अभी लीप के बाद नयी स्टोरी लिखी जा रही है, इसलिए टाइम लग रहा है एंट्री में. जब उनसे पूछा गया कि लीप के बाद चारु और अभीर की शादी होगी. इसपर मोहित ने जवाब दिया इतना ज्यादा आइडिया नहीं है स्टोरी का, लेकिन अगर अभीर और चारु की शादी हो गई है, तो यह कह सकते हैं कि अभीर ने अपने पहले प्यार के लिए अंत तक स्टैंड लिया. ”

मोहित परमार ने कहा- अभी तक चारु की शाद कंफर्म नहीं हुई

मोहित परमार ने आगे बताया, ”हां, ये भी सच है कि उसका एक्स्ट्रा मैरिटयल अफेयर गलत था और बदसे में किसी और लड़की से शादी करना भी सही फैसला नहीं था. लेकिन इतनी सारी दिक्कतों के बाद अभीर ने साफ कह दिया कि उसे चारु से ही प्यार है और उसने कह दिया कि उसे किसी बेनाम रिश्ते में नहीं रहना. तो फिर ऐसे रिश्ते को खींचने का कोई प्वाइंट नहीं बनता. तीनों को मूव ऑन करना ही सही ऑप्शन था. अभी तक चारु की शाद कंफर्म नहीं हुई है, तो देखते हैं आगे स्टोरी किस डायरेक्शन में जाती है.”

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >