Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु की गलती की वजह से मंजरी चली जाएगी कोमा में! अक्षरा मदद के लिए आएगी आगे

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु मंजरी को देखता है कि वो आग में फंसी हुई है. उसी वक्त उसकी नजर एक बच्चे पर जाती है, जो आग में फंस जाता है. अभिमन्यु पहले उसे बचाने जाता है और ऐसे में मंजरी बेहोश हो जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 साल से टीवी पर आ रहा है. शो में अबतक कई टर्न एंड ट्विस्ट आ चुके है और दो बार जेनरेशन लीप भी आ गया है. इस बीच खबरें चल रही है कि शो की कहानी आगे बढ़ जाएगी. इन सबके बीच सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु की मां मंजरी के साथ एक भयानक हादसा हो जाता है. इसके लिए हर कोई अभिमन्यु को जिम्मेदार ठहराता है. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीष और कायरव फायर ब्रिगेड को बुलाते हैं. अभीर के बेहोश होने के बाद अक्षरा को चिंता होती है.

अभिमन्यु नहीं बचा पाऐगा मंजरी को

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि महिमा, मंजरी के बारे में पूछती है. अक्षरा बताती है कि अभिमन्यु उसे ढंढूने गया है. अभिमन्यु मंजरी को देखता है कि वो आग में फंसी हुई है. उसी वक्त उसकी नजर एक बच्चे पर जाती है, जो आग में फंस जाता है. अभिमन्यु पहले उसे बचाने जाता है और ऐसे में मंजरी बेहोश हो जाती है. जब अभिमन्यु उसके पास पहुंचता है, मंजरी धुएं में सांस ले चुकी होती है और इस कारण वो बेहोश होकर नीचे गिर जाती है. अभिमन्यु उसे बाहर निकालता है.

मंजरी कोमा में चली जाएगी!

महिमा मंजरी की धड़कन देखता है और वो उसे अस्पताल लेकर जाता है. अभिमन्यु अपनी मां के लिए रोता है और ये देखकर अक्षरा को बुरा लगता है. डॉक्टर ने बताया कि मंजरी कोमा में जा सकती है. अक्षरा डॉक्टर से पूछती है कि क्या कोई और रास्ता नहीं है. अभिमन्यु ये सब जानकर टूट जाता है. वहीं, दूसरी लड़की और उसकी मां उन दोनों को बचाने के लिए अभिमन्यु को धन्यवाद देती हैं. जबकि महिमा, अभिमन्यु को बुरा-भला कहती है और उसपर इल्जाम लगाती है कि उसने अपनी मां को नहीं बचाया. स्वर्णा, मुस्कान और आरोही भी अभिमन्यु पर भड़कती है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: किस बात पर भड़कीं अभिमन्यु की मां मंजरी? बोलीं-आप पर्सनली रूप से किसी को निशाना…

अक्षरा ने मंजरी की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

कायरव कहता है कि अभिमन्यु कोई सुपरहीरो नहीं है, जो सबको बचा ले. मनीष कहते है कि वो एक अच्छा बेटा है, लेकिन पार्थ इससे सहमत नहीं होता. पार्थ, अभिमन्यु पर आरोप लगाता है कि वो एक बुरा बेटा है और अपनी मां को बचा नहीं पाया. आनंद और शेफाली पार्थ से ब्लेम गेम खेलना बन्द करने के लिए कहते है. अभिमन्यु हैरान होकर सबकी बातें सुनता रहता है. डॉक्टर का कहना है कि अगर मंजिरी को होश नहीं आया तो वह गहरे कोमा में जा सकती है. अक्षरा ने मंजिरी को म्यूजिक थेरेपी देने का फैसला करती है. अभिमन्यु, अक्षरा से अपनी मां को बचाने के लिए कहता है. मंजिरी अक्षरा के म्यूजिक थेरेपी सुनकर रिस्पांड करती है. ये देखकर अभिमन्यु खुश हो जाता है.

अमी त्रिवेदी ने कही ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अमी त्रिवेदी अभिमन्यु की मां मंजरी का रोल प्ले कर रही है.अमी त्रिवेदी ने बॉलीवुडलाइफ से बातचीत में बताया कि, “मैंने मैसेज पढ़े हैं और मुझे नफरत से कोई आपत्ति नहीं है. जब आप अभिमन्यु, अक्षरा के प्रशंसक हैं, तो मुझे पता है कि मंजरी के चरित्र को नफरत मिलेगी जो ठीक और समझने योग्य है. लेकिन जब वे मुझे व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाते हैं तो यह सही नहीं है. मैंने कुछ संदेश पढ़े और मैंने अकाउंट की जांच की और पाया कि यह एक महिला थी जिसने कहा था कि आपका बेटा भी आपको छोड़ देगा तब आपको पता चलेगा. मैं ऐसी थी कि आप कौन से जमाने में जी रहे हो क्योंकि यह सिर्फ एक्टिंग है.”

Also Read: सनी देओल के क्यों छलके आंसू? ‘गदर 2’ के तारा सिंह इस वजह से हुए इमोशनल, बोले- जिस तरह से ये लोग…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >