Yeh Hai Chahatein Off Air: शगुन शर्मा ने सीरियल के ऑफएयर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग कर रहे हैं

Yeh Hai Chahatein Off Air: प्रविष्ट मिश्रा और शगुन शर्मा स्टारर सीरियल ये हैं चाहतें को लेकर खबरें आ रही है कि शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. अब इन रूमर्स को लेकर शगुन शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है.

Yeh Hai Chahatein Off Air: एकता कपूर की ये है मोहब्बतें का पॉपुलर स्पिन-ऑफ ये है चाहतें, 2019 में अपनी शुरुआत के बाद से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. मूल रूप से, इसमें अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. हालांकि, पिछले साल, सीरियल ने एक लीप लिया था और कहानी से लेकर स्टारकास्ट में कई बदलाव आए. जिसमें प्रविष्ट मिश्रा और शगुन शर्मा शामिल हो गए.

क्या ये है चाहतें सितंबर में ऑफ-एयर हो जाएगा?

ये है चाहतें में प्रविष्ट मिश्रा और शगुन शर्मा अर्जुन और काशवी का किरदार निभाते हैं. उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट है. बीते दिनों इसके ऑनएयर टाइमिंग में चेंज हुआ था और ये 11 बजे रात में टेलीकास्ट होता था. ऐसा इसलिए क्योंकि हिबा नवाब अभिनीत झनक ने 10:30 बजे के स्लॉट पर कब्जा कर लिया. अब खबरें आ रही हैं कि शो जल्द ही सितंबर में बंद हो सकता है.

Also Read- Yeh Hai Chahatein: ऑफएयर होने जा रहा है सीरियल ये है चाहतें, इन दिन शूट होगा आखिरी एपिसोड

Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनु के फूड स्टॉल को बर्बाद करेगा ये शख्स, कवच बनकर अपनी पत्नी के लिए खड़ा होगा अनुज

Also Read- Anupama Twist: आध्या तक पहुंचने के लिए मेघा से दोस्ती करेगी अनु, नरक से बेटी को निकालेगी

शगुन शर्मा ने बताया क्या सच में ऑफएयर हो रहा है ये है चाहतें?

अब शगुम शर्मा ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए शो के ऑफएयर होने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, ”वे अभी भी शूटिंग कर रहे हैं और ऐसा कुछ नहीं हो रहा है. शगुन ने आगे कहा, “मुझे कोई जानकारी नहीं है. ऐसी अफवाहें नई नहीं हैं.”

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: कुकर में सगाई की रिंग छिपा देगी रूही, फिर भी अभीरा से अरमान की हो जाएगी इंगेजमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >