Gauhar Khan Shared Picture With Kushal Tondon: अपने रिश्ते के खत्म होने के कई साल बाद गौहर खान और कुशल टंडन एक बार फिर साथ नजर आए, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. 'अलायंस' के ग्रैंड फिनाले के बाद जहां मिनी माथुर की जीत की चर्चा हो रही थी, वहीं गौहर खान की एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी खूब सुर्खियां बटोर रही है.
Gauhar With Kushal Tondon: कुशल टंडन के साथ नजर आईं गौहर
गौहर ने मिनी माथुर की पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में गौहर और मिनी के साथ गौहर के पति जैद दरबार और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड कुशल टंडन भी नजर आए. सभी ने साथ में मुस्कुराते हुए पोज दिए. इन तस्वीरों से साफ दिखा कि गौहर और कुशल अब अच्छे रिलेशन्स शेयर करते हैं. वहीं, जैद दरबार ने भी पूरे माहौल को सहज बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई.
गौहर खान ने सोशल मीडिया पर 'अलायंस' के रैप-अप सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरें शेयर करते हुए गौहर ने लिखा,
"शालीनता और विनम्रता के साथ मिली यह जीत वाकई जश्न मनाने लायक है। @minimathur, क्या शानदार रात थी। बहुत मजा आया!"
Kushal and Jaid Darbar's Friendship: कुशल और जैद की दोस्ती
शो के दौरान सबसे ज्यादा जिस रिश्ते की चर्चा हुई, वह जैद दरबार और कुशल टंडन की दोस्ती थी. इसकी वजह यह थी कि जैद, गौहर खान के पति हैं, जबकि कुशल कभी गौहर के एक्स थे. हालांकि, इस स्थिति के बावजूद जैद और कुशल ने पूरे शो में एक-दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखा. दोनों की दोस्ती दर्शकों को भी काफी पसंद आई और यह शो के सबसे चर्चित रिश्तों में शामिल रही.
Fans Reacted in this Picture: फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
पोस्ट शेयर होते ही फैंस की नजर आखिर में दिखे कुशल टंडन पर गई. इस पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, "क्या शानदार तस्वीर है! दोस्ती सबसे बढ़कर होती है."दूसरे ने कमेंट किया, "गौहर, प्लीज इस ब्रोमांस के बीच कभी मत आना। दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं."
वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, "जैद और कुशल की दोस्ती हमेशा सच्ची लगी। यह सिर्फ गेम तक सीमित नहीं थी, बल्कि दोनों हर मुश्किल में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। कभी ऐसा नहीं लगा कि गौहर उनके रिश्ते के बीच थीं. यह तीनों की समझदारी और अच्छे रिश्ते की खूबसूरत मिसाल है.
" इसके अलावा कई फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपना प्यार जताया.
गौहर और कुशल टंडन के बारे में
गौहर खान और कुशल टंडन की मुलाकात साल 2013 में 'बिग बॉस 7' के दौरान हुई थी. शो के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया, लेकिन 2014 में उनका रिश्ता खत्म हो गया. इसके बाद गौहर ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी की. अब दोनों दो बेटों के माता-पिता हैं. उनके बड़े बेटे जेहान का जन्म 2023 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे फरवान का जन्म सितंबर 2025 में हुआ.
यह भी पढ़ें: 'Alliance' के सेट पर दिखा ब्रोमांस: कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, वीडियो पर गौहर खान ने तोड़ी चुप्पी
