फिल्मों में कपड़े उतारने के सवाल पर जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने लगाई थी पत्रकार की क्लास

1 / 1
फिल्मों में कपड़े उतारने के सवाल पर जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने लगाई थी पत्रकार की क्लास
फुल स्क्रीन में देखें

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल अपनी ग्लैमरस अदाओं से आग लगाती हैं. एक बार एक पत्रकार ने उनसे बॉलीवुड में Nudity को लेकर सवाल पूछा था.

कान्स फिल्म फेस्टिवल मई में होने वाला है. इसमें ऐश्वर्या राय समेत दूसरी कई अभिनेत्रियां रेड कार्पेट वेल्कम के लिए तैयार हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Aishwarya rai bachchan

इस वीडियो में एक फ्रांसीसी पत्रकार के साथ उनका इंटरव्यू चल रहा है. पत्रकार सवालों की बौछार करता है, वहीं मिसेज बच्चन शांति से सभी का जवाब दे रही हैं.

Aishwarya rai

अचानक पत्रकार ऐसा सवाल पूछ बैठता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन थोड़ा एंब्रेस फील करती हैं. दरअसल, पत्रकार ने हिंदी फिल्मों में Nudity से जुड़ा एक सवाल किया था.

Aishwarya rai bachchan

इस पर ऐश्वर्या राय ने जैसा असभ्य सवाल था, उसका उसी ढंग से जवाब भी दिया. पत्रकार ने पूछा था कि भारतीय फिल्मों में Nudity क्यों नहीं दिखाई जाती?

Also Read- What The Hell Navya: क्या नव्या नवेली के शो पर आएंगी ऐश्वर्या राय, जानिए अमिताभ बच्चन की नातिन का जवाब

Aishwarya rai bachchan

ऐश्वर्या ने कहा, ”मैंने यह कभी एक्सप्लोर नहीं किया और न ही मैं सिनेमा में ऐसा करना चाहती हूं.” जब पत्रकार ने दोबारा जानना चाहा तो ऐश्वर्या ने कहा, मुझे लग रहा है मैं अपनी गायनिक डॉक्टर से बात कर रही हूं.

Aishwarya rai bachchan

इस पर पत्रकार हंसने लगा. ऐश्वर्या ने उसकी नासमझी के लिए उसे समझाया और कहा कि मैं किससे बात कर रही हूं? आप पत्रकार हैं. हद में रहें, भाई.

Aishwarya rai bachchan

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के फैंस उनकी इस हाजिरजवाबी से फूले नहीं समा रहे हैं. सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”ऐश्वर्या राय हमारे देश की शान है.”

Also Read- अभिषेक संग शादी के बाद पहली बार ‘मिसेज बच्चन’ कहे जाने पर कैसा था ऐश्वर्या राय का रिएक्शन, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >