Shehnaaz Gill Phone Wallpaper: शहनाज गिल के फोन वॉलपेपर पर है ये किसकी तसवीर? जानकर हो जाएंगे हैरान

1 / 1
Shehnaaz Gill Phone Wallpaper: शहनाज गिल के फोन वॉलपेपर पर है ये किसकी तसवीर? जानकर हो जाएंगे हैरान
फुल स्क्रीन में देखें

Shehnaaz Gill Phone Wallpaper: शहनाज गिल के फोन वॉलपेपर पर है ये किसकी तसवीर? जानकर हो जाएंगे हैरान

Shehnaaz Gill Phone Wallpaper: एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपने नये गाने घनी सयानी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रही है. इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उनके फोन का वॉलपेपर साफ दिख रहा है.

एक्ट्रेस शहनाज गिल का नया गाना घनी सयानी उनके फैंस को काफी पसन्द आ रहा है. एमसी स्क्वायर के साथ वो इस गाने में नजर आई है. सॉन्ग में सना काफी ग्लैमरस लगी है. उनकी दिलकश अदाओं ने फैंस का दिल चुरा लिया.

शहनाज गिल का एक वीडियो उनके फैन पेज ने शेयर किया है. इसमें उनके फोन का वॉलपेपर साफ दिख रहा है. सना के फोन में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की तसवीर थी. ये देखते ही फैंस सना की तारीफ करने लगे.

शहनाज के फोन में सिद्धार्थ शुक्ला का तसवीर लगी हुई है. फोटो में सिद्धार्थ मुस्कुराते दिख रहे है. हाल ही में सिद्धार्थ के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने उनकी तसवीर लगाकर पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा था, मैं आपसे फिर मिलूंगी.

शहनाज रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में नजर आई थी, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी बनी थी. जिसके बाद उन्हें फैंस हमेशा साथ ही देखना चाहते थे, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो सका. फैंस दोनों की जोड़ी को SidNaaz कहते थे.

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सना सदमे में चली गई थी. हालांकि वो अब ठीक है, लेकिन सिद्धार्थ को वो भूली नहीं है. अक्सर वो एक्टर के बारे में जिक्र करती दिख जाती है. वर्कफ्रंट की बात करें तो सना, सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में कदम रख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >