कौन है Zainab Ravdjee, जो बनेंगी साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की छोटी बहू

Who Is Zainab Ravdjee: नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी संग अपनी सगाई अनाउंस की. उन्होंने ड्रीमी फोटोज भी शेयर की. आइये जानते हैं कौन है साउथ सुपरस्टार की होने वाली बहू.

Who Is Zainab Ravdjee: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के घर डबल खुशियां आने वाली है. जी हां नागा चैतन्य जहां शोभिता धूलिपाला संग 4 दिसंबर को शादी करने वाले हैं. वहीं अब उनके छोटे भाई अखिल अक्किनेनी ने भी जैनब रावदजी संग अपनी सगाई अनाउंस कर दी. एक्टर ने मंगेतक संग कुछ खूबसूरत फोटोज भी शेयर किए. नागार्जुन ने एक बयान में यह खुशखबरी फैंस संग शेयर की. एक्टर ने कहा, ”फिलहाल शादी की डेट्स डिसाइड नहीं हुई है.”

कौन है नागार्जुन अक्किनेनी की छोटी बहू जैनब रावदजी

जैनब रावदजी बिजनेसमैन जुल्फी रावदजी की बेटी हैं. वह कथित तौर पर कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में अग्रणी हैं. इसके अलावा जैनब एक आर्टिस्ट भी हैं. उन्होंने अपनी लाइफ भारत, दुबई और लंदन जैसे शहरों में बिताया है. पेंटिंग में भी जैनब काफी एक्सपर्ट हैं. उनके काम को हैदराबाद में आयोजित ‘रिफ्लेक्शन्स’ सहित कई प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किया गया है.

नागार्जुन अक्किनेनी ने बेटे की सगाई पर कही ये बात

जैनब रावदजी और अखिल अक्किनेनी की मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी और उनका रिश्ता समय के साथ मजबूत होता चला गया. इस बीच, नागार्जुन अक्किनेनी ने अपने बेटे अखिल अक्किनेनी और जैनब राडवजी की सगाई पर खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा, ”एक पिता के रूप में, अखिल को जैनब के साथ अपने जीवन में यह महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देखकर मुझे बहुत खुशी होती है. हमारे परिवार में एक और शख्स जुड़ रहा है.

Also Read- NC24: खूनी गुफा में नागा चैतन्य की नई फिल्म, माइथोलॉजी और थ्रिल का धमाका,जानें फिल्म से जुड़ी डिटेल्स

Also Read- Naga Chaitanya-Sobhita की शादी की डेट पक्की, तेलुगु रस्मों का चलेगा 8 घंटे लंबा सिलसिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >