Sachin Shroff Wife: कौन है सचिन श्रॉफ की पत्नी, जानें उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी सभी बातें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता सचिन श्रॉफ शादी को एक और मौका दे रहे हैं. उन्होंने अपने इंडस्ट्री मित्रों के लिए बीते दिनों एक कॉकटेल पार्टी रखी. जहां सभी ने जमकर एंजॉय किया. अब एक्टर ने अपनी दुल्हनिया को लेकर बातचीत की है.

टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ अपनी वेडिंग को लेकर इन-दिनों चर्चा में बने हुए है. सचिन 43 की उम्र में फिर से एक बार दूल्हा बनने जा रहे है. बीते दिनों एक्टर ने अपने दोस्तों के लिए एक कॉकटेल पार्टी रखी थी, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम पहुंची थी. अब एक्टर ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पत्नी के बारे में बताया है. अभिनेता ने कहा, ”मेरा परिवार मुझसे दोबारा शादी करने के लिए कह रहा था, और मैंने उनसे कहा कि मेरे लिए एक मैच ढूंढो. उन्होंने सुझाव दिया कि मैं चांदनी के साथ घर बसाने पर विचार करूं. मैं उसे सालों से जानता था, लेकिन अपनी बहन की सहेली के तौर पर. हालांकि जब मैंने सोचा तो मुझे ये सही लगा और मैं मान गया.

कौन है सचिन श्रॉफ की दुल्हनिया

उनसे जब पूछा गया कि उन्होंने चांदनी को इतना प्राइवेट क्यों रखा. जिसपर अभिनेता ने कहा कि मैंने इसे गुप्त नहीं रखा. इसकी कोई जरूरत नहीं थी, क्योंकि आखिरकार हर कोई उसके बारे में जानता होगा. चांदनी मनोरंजन जगत से नहीं है. वह पेशे से एक कार्यक्रम आयोजक और इंटीरियर डिजाइनर हैं. कॉकटेल पार्टी में मैंने उन्हें अपने दोस्तों से मिलवाया.

सचिन को अपनी होने वाली दुल्हनिया में ये चीज लगती है सबसे अच्छी

चांदनी की सादगी ने सचिन को सबसे ज्यादा आकर्षित किया. उन्होंने कहा, “वह एक प्यारी इंसान है और एक दयालु दिल है. वह एक वास्तविक व्यक्ति हैं और कोई है, जो हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा. मैं उनके साथ जीवन का एक नया चैप्टर शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, खासकर जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण के लिए”.

Also Read: TMKOC: सचिन श्रॉफ की कॉकटेल पार्टी की फोटोज आयी सामने, होनेवाली दुल्हनिया संग जमकर लगाये ठुमके
सचिन श्रॉफ का करियर

सचिन श्रॉफ ने टीवी, ओटीटी और फिल्मों में काम किया है और कई शो और वेब सीरीज में अभिनय किया है. वह सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे: सलोनी का सफर, नाम गम जाएगा, शगुन और परमावतार श्री कृष्ण जैसे शो का हिस्सा रहे हैं. सचिन ने प्रकाश झा की आश्रम में भी अभिनय किया था और उन्हें डबल एक्सएल में भी देखा गया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने अभिनय किया था. उन्हें ‘गूम है किसी के प्यार में’ में राजीव की भूमिका निभाते हुए भी देखा गया था. कुछ महीने पहले, सचिन को हिट सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता की भूमिका निभाने के लिए शैलेश लोढ़ा की जगह लिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >