Orhan Awatramani: जाह्नवी से लेकर न्यासा, हर स्टारकिड के साथ पार्टी करते दिखता है ये शख्स,जानें कौन है वो

ओरहान अवत्रमणि हर सेलेब्स के साथ तसवीरों में दिख जाते है. सोशल मीडिया पर वो एक जाना- पहचाना नाम है. ओरहान का नाम जाह्नवी कपूर से जुड़ चुका है. ऐसे में आप जानना चाहते होंगे कि ये इंसान कौन है.

ओरहान अवत्रमणि सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम है. ओरहन के इंस्टाग्राम पर उनकी कई तसवीरें ऐसी है, जिसमें वो अलग-अलग देशों में मस्ती करते दिख रहे है.

ओरहान अवत्रमणि अक्सर सेलेब्स के साथ तसवीरों में दिख जाते है. बता दें कि उन्हें सब औरी के नाम से जानते है. ओरहान मुंबई के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और एक प्रशिक्षित एनिमेटर हैं. ओरहान का ईशा अंबानी के साथ भी अच्छी दोस्ती है.

ओरहान का नाम जाह्नवी कपूर के साथ जुड़ चुका है. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो वो दोनों ही बता सकते है. लेकिन अक्सर दोनों एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते है. खुशी कपूर की भी ओरहान के साथ दोस्ती है.

औरी का इंस्टाग्राम अकाउंट कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ उनकी कई पोस्ट से भरा पड़ा है. तब्बू, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे, अहान शेट्टी के साथ उनकी दोस्ती है.

ओरहान की गहरी दोस्ती अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा से है. न्यासा के साथ वो अक्सर पार्टी करते दिख जाते है. ओरहान, सारा अली खान के क्लासमेट थे.

ओरहान का कनेक्शन हॉलीवुड से भी है. उनकी कार्दशियन सिस्टर्स के साथ भी तसवीरें है. इसके अलावा काइली के साथ भी अच्छा बॉन्ड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >