Mohini Dey: कौन हैं मोहिनी डे, जिनका AR Rahman संग जुड़ रहा नाम

Mohini Dey Personal Life: संगीत जगत के दिग्गज एआर रहमान ने जैसे ही सायरा बानो संग अपनी तलाक की घोषणा की. वैसे ही बाद उनकी बेसिस्ट मोहिनी डे ने भी इंस्टाग्राम पर अपने पति मार्क हार्टसच से अलग होने की जानकारी दी. आइए जानें कौन हैं मोहिनी डे और क्या है उनका करियर.

Mohini Dey Personal Life: एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद अलग होने की घोषणा की. संयोग से उसी दिन सिंगर के साथ सालों तक काम करने वाली बेसिस्ट मोहिनी डे ने भी अपने तलाक की अनाउंसमेंट की. चीजें साथ होने से फैंस कंफ्यूज हो गए और दोनों का नाम साथ जोड़ने लगे. हालांकि रहमान की वकील ने कहा कि दोनों घटनाएं अलग-अलग है. इसे जोड़ना का कोई मतलब नहीं है. आइये जानते हैं मोहिनी के बारे में.

कौन हैं मोहिनी डे

मोहिनी डे कोलकाता की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ. वह गान बांग्ला के विंड ऑफ चेंज और कोक स्टूडियो इंडिया का भी हिस्सा हैं. उन्होंने कई म्यूजिक कॉन्सर्ट में एआर रहमान संग परफॉर्म किया है. इंस्टाग्राम पर मोहिनी के 524k फॉलोअर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को हर एक अपडेट शेयर करती हैं.

इन स्टार्स के साथ परफॉर्म कर चुकी हैं मोहिनी डे

यह मोहिनी के पिता ही थे, जिन्होंने 3 साल की उम्र से पहले ही संगीत में उनकी प्रतिभा को देख लिया था और उन्हें इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने 11 साल की उम्र में परफॉर्म करना शुरू किया और साल 2023 में अपना पहला एल्बम रिलीज किया. उन्होंने स्टीव वाई, मार्को मिनेमैन, ड्रीम थिएटर के जॉर्डन रूडेस, जेसन रिचर्डसन, देवा बुदजाना, जाकिर हुसैन, शिवमणि, एआर रहमान और विलो स्मिथ जैसे इंटरनेशनल स्टार्स के साथ परफॉर्म किया है.

Also Read- AR Rahman Divorce: एआर रहमान संग निकाह के 29 साल बाद क्यों पत्नी सायरा बानो ने तोड़ा रिश्ता, प्रेस नोट में किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >