नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के दमदार अवतार में नजर आए. हालांकि, एक किरदार की गैरमौजूदगी ने फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा. वह थे सनी देओल, जो फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं.
Sunny Deol's Hanuman Missing?: सनी देओल का हनुमान अवतार ट्रेलर में क्यों नहीं दिखा?
करीब चार मिनट लंबे ट्रेलर में रामायण के कई अहम दृश्य दिखाए गए हैं. इसमें राम-सीता विवाह, वनवास, शूर्पणखा का प्रसंग, सीता हरण और रावण के साथ युद्ध की झलक शामिल है. लेकिन पूरे ट्रेलर में भगवान हनुमान एक बार भी नजर नहीं आते. यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल पूछने शुरू कर दिए.
Fans Have Their Own Theories: फैंस ने लगाए अपने-अपने अनुमान
कई फैंस का मानना है कि मेकर्स ने जानबूझकर सनी देओल का फर्स्ट लुक छिपाया है, ताकि फिल्म की रिलीज के करीब इसे बड़े सरप्राइज के तौर पर पेश किया जा सके. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मेकर्स ने रामायण की मूल कथा का पालन किया है. उनके मुताबिक, भगवान हनुमान की एंट्री सीता हरण के बाद होती है और अगर फिल्म का पहला भाग उसी मोड़ तक खत्म होता है, तो ट्रेलर में उनका न दिखना कहानी के अनुरूप है.
Hanuman May Appear In Part 2: क्या दूसरे भाग के लिए हनुमान का किरदार बचाया गया है?
फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है. पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में आएगा. ऐसे में कई दर्शकों का मानना है कि भगवान हनुमान का अहम रोल दूसरे भाग में शुरू होगा. इसी वजह से मेकर्स ने उनके किरदार को अभी तक पूरी तरह छिपाकर रखा है. हालांकि, इस बारे में फिल्म की टीम की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है.
Star Cast And Music: फिल्म की स्टारकास्ट और संगीत
नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का संगीत हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हांस जिमर और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने तैयार किया है.
Ramayana Release?: फिल्म कब होगी रिलीज?
'रामायण: पार्ट 1' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच आएगी. ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है. अब फैंस सनी देओल के हनुमान अवतार की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: रामायण' की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच, भगवान राम बने रणबीर कपूर तो रावण के दमदार अवतार में छाए यश
