जब करीना से फ्लर्ट करने पर सैफ ने कपिल शर्मा को लगाई थी फटकार, कॉमेडी किंग का ऐसा था रिएक्शन, VIDEO

Kareena Kapoor Khan in Kapil Sharma Show : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. घरवालों के साथ उनके फैंस भी आने वाले मेहमान के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस बीच 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सैफ अली खान अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे. इस दौरान सैफ ने कॉमेडी किंग को करीना से फ्लर्ट करने पर उनकी क्लास लगा दी थी.

Kareena Kapoor Khan in Kapil Sharma Show : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. घरवालों के साथ उनके फैंस भी आने वाले मेहमान के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस बीच ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सैफ अली खान अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे. इस दौरान सैफ ने कॉमेडी किंग को करीना से फ्लर्ट करने पर उनकी क्लास लगा दी थी.

कपिल शर्मा के शो पर सैफ अली खान अपनी फिल्म ‘जवानी जानेमन’ के प्रमोशन के लिए आए थे. इस दौरान कपिल उनके साथ खूब मस्ती करते हुए दिखते है. सैफ जैसे ही इंट्री लेते है हर कोई सैफू-सैफू चिल्लाने लगते है. शो के दौरान कपिल सैफ से पूछते हैं कि करीना उन्हें क्या कहकर बुलाती हैं. इसपर सैफ अली खान ने कहा, “आप शादीशुदा हैं.”

https://www.instagram.com/p/B78u7_5nZ_o

सैफ अली खान की इस बात को सुनकर कपिल शर्मा इधर-उधर की बात शुरू कर देते हैं, लेकिन तभी सैफ उन्हें बीच में टोकते हुए कहते हैं, “नहीं, क्योंकि जब आखिरी बार मेरी बीवी करीना कपूर आपके शो पर आई थी तब तो तुम बहुत फैल गए थे.

Also Read: शहनाज गिल की नकल उतारते दिखीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं- ‘साडा कुत्ता कुत्ता’… VIRAL VIDEO

गौरतलब है कि करीना कपूर खान किसी भी वक्त अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. बेबो ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने लुक और स्टाइल का पूरा ख्याल रखा. उनके घर पर उनके करीबी लोग लगातार उनसे मिलने पहुंच रहे है. फैंस भी इस गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बता दें कि करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी. दोनों के तैमूर अली खान नाम का एक बेटा है. सैफ ने पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >