शाहरुख खान पत्नी गौरी खान को नहीं पहनने देते थे व्हाइट शर्ट, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!

शाहरुख खान और गौरी खान की लवस्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है. कपल की शादी को 28 साल से ज्यादा हो गया है. लेकिन क्या आप जानते है रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में किंग खान अपनी पत्नी को व्हाइट शर्ट पहनने नहीं देते थे.

शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते है. शाहरुख-गौरी के रिश्ते को 28 साल से ज्यादा हो चुका है, लेकिन दोनों के बीच प्यार पहले जैसा ही है. दोनों के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उनका रिश्ता समय की कसौटी पर हर बार खरा उतरा है. हालांकि रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में एक्टर उन्हें लेकर काफी पजेसिव थे और गौरी को वो व्हाइट शर्ट पहनने से मना करते थे.

क्यों व्हाइट शर्ट पहनने नहीं देते थे शाहरुख, गौरी को?

शाहरुख खान और गौरी खान ने साल 1991 में सात फेरे लिए थे. शादी से पहले दोनों रिलेशनशिप में थे. 1997 में सिमी गिरेवाल के टॉक शो रेंडीजवस विद सिमी गरेवाल में गौरी और शाहरुख नजर आई थी. इस दौरान सिमी ने उनसे पूछा था, क्या शाहरुख हमेशा उनके बारे में प्रोटेक्टिव रहते है. इसपर स्टारवाइफ ने जवाब दिया था, यह पजेसिवनेस था. यह प्रोटेक्टिवनेस में बदल गया. वो बहुत ज्यादा पजेसिव था. उन्होंने मुझे सफेद शर्ट नहीं पहनने दी क्योंकि उन्हें लगता था कि यह ट्रासपेरेंट होता है.

शाहरुख खान ने गौरी खान की बात से सहमति जताई थी. इसपर एक्टर ने समझाया था कि उनकी असुरक्षा इस बात से आई है कि गौरी के साथ उनका रिश्ता शुरू में किसी को पता नहीं थी. उन्होंने कहा था, मैं उसे जानता था लेकिन कोई नहीं जानता था कि मैं उसे जानता था, इसलिए ओनरशिप की कमी की भावना हर समय मेरे साथ रहती थी. चाहे पुरुष हो या महिला, मुझे लगता है कि दोनों को इसकी जरूरत होती है. तो ऐसे में कंट्रोल करने की फीलिंग आ जाती है और मैं उस वक्त बहुत चीप हो गया था.

Also Read: शाहरुख खान की महंगी घड़ी देखकर उड़ जाएंगे होश, कीमत जानकर कहेंगे- इतने में तो आईलैंड आ जाता…
गौरी खान ने कही थी ये बात

गौरी खान से जब पूछा गया कि उन्होंने शाहरुख खान की पजेसिवनेस से कैसे डील किया था. इसपर गौरी ने कहा था, मैंने उन्हें काफी दिनों तक छोड़ दिया. उसे सीखना पड़ा क्योंकि मैंने कहा, ठीक है, अलविदा. नहीं तो तुम मुझे फिर कभी नहीं देख पाओगे. बता दें कि आज कपल खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिताते है और उनके तीन बच्चे- आर्यन, सुहाना और अबराम है.

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म

शाहरुख खान को आखिरी बार दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ पठान में देखा गया था. फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ की कमाई कर सकता है. वह अगली बार एटली के जवान में दिखाई देंगे, जिसमें नयनतारा, सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा ​​​​भी हैं. इसके अलावा उनके पास तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की डंकी भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >