जब बॉलीवुड सितारों ने रखा था X (Twitter) पर पहला कदम, जानिए किसके 'पहले ट्वीट' में क्या था खास

बॉलीवुड सितारों ने X (पहले Twitter) पर पहला पोस्ट क्या किया था? जानिए सलमान खान, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण समेत कई सितारों के सबसे दिलचस्प शुरुआती ट्वीट.

आज X (पहले Twitter) पर बॉलीवुड सितारों की फिल्मों के अपडेट्स, नई तस्वीरें और निजी जिंदगी से जुड़ी बातें अक्सर देखने को मिल जाती हैं. हर बड़े स्टार के लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स हैं और उनका हर पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाता है. लेकिन, जब X बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म था. उस समय में न सोशल मीडिया की इतनी समझ थी और न ही पोस्ट को लेकर ज्यादा रणनीति बनाई जाती थी. सितारे पहली बार इस प्लेटफॉर्म पर आए और उन्होंने बिल्कुल सहज अंदाज में अपनी बात लिखी. आज कई साल बाद उनके यही पहले पोस्ट फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के बड़े सितारों ने X पर अपनी शुरुआत कैसे की थी.

सलमान खान-भाईजान का बेफिक्र अंदाज

सलमान खान ने 13 अप्रैल 2010 को X पर अपना पहला पोस्ट किया था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था. "अरबाज ने कहा कि बॉस, ट्वीट तो करना बनता है." सलमान का यह छोटा-सा पोस्ट उनके बेफिक्र अंदाज की झलक देता है. आज भी यह उनके सबसे चर्चित पुराने पोस्ट्स में गिना जाता है.

शाहरुख खान- करण जौहर के कहने पर बने X का हिस्सा

शाहरुख खान ने अपनी पहली पोस्ट में बताया था कि वह स्वभाव से काफी शर्मीले हैं. उन्होंने यह भी लिखा कि फिल्म निर्माता करण जौहर के कहने पर उन्होंने X जॉइन किया. उनका यह पहला पोस्ट आज भी फैंस के बीच खूब चर्चा में रहता है.

प्रियंका चोपड़ा- सिर्फ एक छोटा-सा सिस्टम टेस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पहले पोस्ट में कोई लंबा संदेश नहीं लिखा. उन्होंने सिर्फ इतना लिखा. "Testing... 123..." यह दरअसल एक टेस्ट पोस्ट था. प्रियंका यह देखना चाहती थीं कि उनका अकाउंट सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं.

दीपिका पादुकोण- जब खुद ही किया अपना स्वागत

दीपिका पादुकोण ने X पर अपनी शुरुआत बेहद मजेदार अंदाज में की. उन्होंने लिखा कि शायद उनके दोस्त अभी सो रहे हैं, इसलिए वह खुद ही अपना स्वागत कर रही हैं. "शायद मेरे सारे दोस्त सो रहे हैं, इसलिए मैं खुद ही अपना स्वागत कर लेती हूं." दीपिका का यह अंदाज उस समय भी लोगों को पसंद आया था.

अनुष्का शर्मा- सादगी से जीता लोगों का दिल

अनुष्का शर्मा ने अपने पहले पोस्ट में लिखा. "मैं अभी इसे समझने की कोशिश कर रही हूं." इस छोटे-से संदेश से साफ पता चलता है कि उस समय सोशल मीडिया उनके लिए भी नया था. उनकी सादगी और ईमानदारी ने फैंस का दिल जीत लिया था.

ऋतिक रोशन- पहली पोस्ट से दिया पॉजिटिव संदेश

ऋतिक रोशन ने अपनी पहली पोस्ट में सिर्फ अपना परिचय नहीं दिया, बल्कि लोगों को एक सकारात्मक संदेश भी दिया. उन्होंने इंसानियत और आपसी प्यार की बात की. साथ ही फिल्म 'माय नेम इज खान' का जिक्र करते हुए लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करने का संदेश दिया. उनकी पहली पोस्ट को उस समय भी काफी सराहा गया था.

अक्षय कुमार- शुरुआत भी बिल्कुल प्रोफेशनल

अक्षय कुमार ने X पर अपनी शुरुआत अपनी आधिकारिक वेबसाइट का लिंक शेयर करके की. उन्होंने बिना किसी लंबी-चौड़ी बात के सीधे अपने फैंस को अपनी वेबसाइट से जोड़ा. उस समय कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए इसी तरह अपने प्रशंसकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: प्रदीप रावत के जाने से भावुक हुए सलमान खान, 'भाई' कहकर दी श्रद्धांजलि, आखिरी विदाई देने पहुंचे आमिर खान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >