Weekend Watchlist: इस वीकेंड बोरियत भूल जाएंगे, बस ये लिस्ट देख लें

Weekend Watchlist: इस वीकेंड घर बैठे एंटरटेनमेंट का पूरा मजा लेने का शानदार मौका है. OTT पर इस हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनमें हर तरह का कंटेंट मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कि आप क्या देखें और कहां देखें.

Weekend Watchlist: आज संडे है और अगर आप सोच रहे हैं कि आज क्या देखा जाए, तो आपके लिए ये दिन बिल्कुल फनडे बन सकता है. इस हफ्ते OTT पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनमें क्राइम, कॉमेडी, हॉरर और इमोशन सब कुछ देखने को मिलेगा. खास बात ये है कि आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे ही इनका मजा ले सकते हैं. तो चलिए अब बिना देरी के जानते हैं वीकेंड वॉचलिस्ट.

Assi

कहां देखें: ZEE5

यह एक सीरियस और इमोशनल फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं. कहानी परिमा नाम की लड़की की है, जो एक दर्दनाक हादसे के बाद इंसाफ के लिए लड़ती है. एक मजबूत वकील की मदद से वह सिस्टम की कमियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती है.

Matka King

कहां देखें: Amazon Prime Video

यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जो 1960 के मुंबई की कहानी दिखाती है. इसमें एक कपड़ा व्यापारी की कहानी है, जो धीरे-धीरे गलत रास्ते पर जाकर अंडरवर्ल्ड में बड़ा नाम बना लेता है. रास्ते में उसे कई मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं और पावर की लड़ाई भी झेलनी पड़ती है.

Sambhavam Adhyayam Onnu

कहां देखें: JioHotstar

यह एक मिस्ट्री और हॉरर फिल्म है. कहानी एक जंगल में होती है, जहां तीन पुलिस अफसर अपने साथी को ढूंढने जाते हैं. लेकिन वहां उन्हें एक अजीब टाइम लूप में फंसना पड़ता है, जिससे बाहर निकलना आसान नहीं होता.

Euphoria 3

कहां देखें: JioHotstar

यह फेमस सीरीज अब नए सीजन के साथ वापस आ गई है. इस बार कहानी और ज्यादा सीरियस है. इसमें दिखाया गया है कि स्कूल के बाद जिंदगी कैसे बदलती है और लोग अपनी परेशानियों से कैसे लड़ते हैं.

Toaster

कहां देखें: Netflix

यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है. इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो पैसे बचाने के चक्कर में धीरे-धीरे अजीब हरकतें करने लगता है. कहानी मजेदार भी है और थोड़ा सस्पेंस भी देती है.

Roommates

कहां देखें: Netflix

यह फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है. इसमें दोस्ती, मस्ती और अपने आप को समझने की कहानी दिखाई गई है. यह हल्की-फुल्की और दिल को छूने वाली फिल्म है.

यह भी पढ़ें: Bhoot Bangla ने नहीं किया इंप्रेस? तो OTT पर तुरंत देखें ये 5 हॉरर-कॉमेडी फिल्में, मिलेगा असली एंटरटेनमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >