Weekend OTT Watchlist: घर बैठे संडे को बना डालिए एंटरटेनमेंट डे, OTT पर एक-दो नहीं बल्कि 7 कंटेंट्स देंगे फुल मसाला

Weekend OTT Watchlist: अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस वीकेंड पर क्या देखें? तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं Netflix, ZEE5, SonyLIV और Prime Video की पूरी एंटरटेनमेंट लिस्ट.

Weekend OTT Watchlist: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया और दमदार देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स आपके लिए जबरदस्त कंटेंट लेकर आए हैं. हाई-स्टेक्स क्राइम थ्रिलर से लेकर एडल्ट कॉमेडी, रोमांटिक K-ड्रामा और देशभक्ति से भरे युद्ध ड्रामा तक, इस लिस्ट में हर जॉनर का मजा है. आइए जानते हैं इस हफ्ते की सबसे चर्चित OTT रिलीज की लिस्ट.

द रिप (Netflix)

गुड विल हंटिंग और एयर जैसे मशहूर प्रोजेक्ट्स के बाद मैट डेमन और बेन एफ्लेक एक बार फिर हाई-स्टेक्स क्राइम थ्रिलर द रिप में साथ आए हैं. सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म मियामी की एक एलीट नारकोटिक्स यूनिट की कहानी दिखाती है, जो एक रूटीन रेड के दौरान लाखों डॉलर की नकदी बरामद करती है. यह खोज उन्हें कड़ी जांच और वफादारी की अग्निपरीक्षा में डाल देती है.

मस्ती 4 (Zee5)

एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में अमर, मीत और प्रेम की मशहूर तिकड़ी एक बार फिर लौट आई है. पत्नियों को एक हफ्ते का ‘लव वीजा’ देने का प्लान तब गड़बड़ा जाता है, जब पत्नियां भी उसी आजादी का इस्तेमाल करने का फैसला करती हैं. इसके बाद शुरू होती है फुल ऑन स्लैपस्टिक और एडल्ट कॉमेडी.

Can This Love Be Translated? (Netflix)

यह रोमांटिक K-ड्रामा एक बहुभाषी इंटरप्रेटर और एक मशहूर एक्ट्रेस की कहानी है. रियलिटी डेटिंग शो की शूटिंग के दौरान दुनिया भर की यात्राओं में दोनों के जज्बात ट्रांसलेशन में खोते और उलझते चले जाते हैं.

भा भा बा (Zee5)

मलयालम एक्शन-कॉमेडी भा भा बा में रडार नाम का एक रहस्यमय आम आदमी केरल के मुख्यमंत्री के अपहरण की योजना बनाता है. जनता की आवाज बनने का नाटक करते हुए वह अपने अतीत के जख्मों का बदला लेने निकल पड़ता है. पॉलिटिकल ट्विस्ट और कॉमिक एलिमेंट्स इस फिल्म को अलग बनाते हैं.

कलमकावल (SonyLIV)

असल जिंदगी के सीरियल किलर साइनाइड मोहन से प्रेरित यह क्राइम थ्रिलर 2000 के दशक की पृष्ठभूमि में सेट है. फिल्म एक अनुभवी पुलिस अफसर और एक खतरनाक साइकोपैथ के बीच चलने वाले खौफनाक चूहे-बिल्ली के खेल को दिखाती है.

120 बहादुर (Amazon Prime Video)

1962 के भारत-चीन युद्ध की रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित यह फिल्म मेजर शैतान सिंह और 13वीं कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की बहादुरी, बलिदान और अदम्य साहस को सलाम करती है.

गुर्रम पापी रेड्डी (Zee5)

यह डार्क क्राइम कॉमेडी एक शातिर ठग की कहानी है, जो तीन लोगों को एक आसान दिखने वाले काम, कब्र से लाश बदलने के लिए साथ जोड़ता है. लेकिन मामला तब उलझ जाता है, जब वे सत्ता संघर्ष और शाही विरासत के विवाद में फंस जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Release Date: हंसी का धमाका करने लौटी अजय देवगन की पलटन, रिलीज डेट हुई रिवील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >