ईशा अंबानी की होली पार्टी में कैटरीना के बाल सुलझाते नजर आये विक्की कौशल, देखें VIDEO

Holi Party- मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने ससुराल में होली पार्टी आयोजित की. इस मौके पर रुमर्ड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी दिखे.

मुंबई: बॉलीवुड होली के रंग में सराबोर होने को तैयार है. बी-टाउन में प्री होली पार्टी की शुरूआत भी हो गई है. बीते शुक्रवार की शाम को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने ससुराल में होली पार्टी आयोजित की. इस मौके पर बॉलीवुड के रुमर्ड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी दिखे. दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की कैटरीना के बाल सुलझाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को उनके फैंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं.

सफेद शर्ट और स्काई ब्लू जींस में विक्की काफी डैशिंग लग रहे थे. वहीं, कैटरीना कैफ ने वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी और इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी. हालाकिं दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्हें कई मौकों पर साथ में आउटिंग करते हुए देखा गया है. होली खेलने के दौरान विक्की कौशल अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के बालों को ठीक करते नजर आये.

ईशा अंबानी की होली पार्टी में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति पॉप सिंगर निक जोनस के साथ पहुंची. वहीं, इसमें सोनाली बेंद्रे, जैकलीन फर्नांडीज,अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा जैसे अन्य कई सितारे भी इस पार्टी में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >