Kapil Sharma के शो में सपना ने यूं उड़ाया Trump का मजाक, देखें VIDEO

The Kapil Sharma Show में होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें काजोल अपनी शॉर्ट फिल्म 'देवी' की कास्ट के साथ दिख रही है.

मुंबई: ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें काजोल (Kajol) अपनी शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ (Devi)’ की कास्ट के साथ दिख रही है. शो में सपना के रोल में कृष्णा अभिषेक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की हिंदी का मजाक उड़ाया.

इस दौरान शो में सभी मस्ती के मूड में नजर आये. वीडियो में दिखाया गया है कि काजोल की एंट्री जोशपूर्ण तरीके से होती है. उनकी एंट्री के बाद वहां पर सपना के किरदार में कृष्णा आते हैं और एक्ट्रेस यशस्विनी दायमा को हैलो रीटा बोलते हैं. कपिल इस पर कृष्णा को टोकते हुए कहते हैं कि रीटा नहीं उनका नाम यशस्विनी है.

इस पर कृष्णा ने कपिल को कहा, ‘तुम्हें क्या लगता है कि मैं ये शब्द बोल पाऊंगी’. कृष्णा यहीं नहीं रुकते, उन्होंने कहा, ‘ तो क्या हो गया, इधर प्रेसिडेंट आकर सचिन को सुचिन बोल कर गए, मैं क्या ट्रंप से ज्यादा समझदार है क्या.’

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया और बेटी इंवाका के साथ दो दिवसीय दौरे पर भारत आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >