ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री-परेश रावल ने जताई नाराजगी, कहा- हमारे महान सेना पर सवाल...

विवेक अग्निहोत्री, परेश रावल, के के मेनन और रणवीर शौरी कुछ ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने 2020 गलवान वैली क्लैश पर ऋचा चड्ढा के अब डिलीट किए गए ट्वीट की आलोचना की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के ‘गलवान सेज हाय’ वाले ट्वीट पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और परेश रावल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ट्विटर पर ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा, “बॉलीवुड वाले सबसे पहले सत्ता, दमन और सत्ता के खिलाफ खड़े होते हैं. वे बॉलीवुड के भ्रष्ट प्रतिष्ठान के सामने घुटने टेकने वाले भी पहले हैं, लेकिन हमारी महान सेना पर सवाल उठाने के लिए उनके पास गाल हैं.” इधर परेश रावल ने ट्वीट कर भारतीय सशस्त्र बलों की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा, ”भारतीय सशस्त्र बल, आप हैं तो हम हैं.”

विवेक अग्निहोत्री और परेश रावल के ट्वीट पर फैंस की प्रतिक्रिया

उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा कि आप भी बॉलीवुड के लिए फिल्में बनाते हैं.’ विवेक ने जवाब दिया, “नहीं, मैं नहीं करता. मैं एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता हूं. यही नहीं ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर बीते दिनों अनुपम खेर, अक्षय कुमार और के के मेनन सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी आलोचना की थी. अनुपम खेर ने ट्वीट किया था, ‘देश की बुराइयां करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना छोटे लोगों का काम है. सेना के सम्मान को दाव पर लगाना… इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है.’


अक्षय कुमार ने किया था ट्वीट

अक्षय कुमार ने भी ट्विटर पर लिखा था, “यह देखकर दुख होता है. कभी भी हमें अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए, वो हैं तो आज हम हैं.” के के ने भी ट्वीट किया था, “हमारे बहादुर पुरुषों और महिलाओं ने वर्दी में, अपने देश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी! कम से कम हम यह कर सकते हैं कि हमारे दिलों में, के प्रति प्यार, सम्मान और कृतज्ञता देखें…ऐसी वीरता! जय हिंद! वंदे मातरम.”


Also Read: ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर अक्षय कुमार ने जताई नाराजगी, निर्माता अशोक पंडित ने दर्ज कराई शिकायत
ऋचा चड्ढा ने मांगी थी माफी

ऋचा चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि, सेना पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर के कुछ हिस्सों को वापस लेने के सरकार के किसी भी आदेश के लिए “हमेशा तैयार” है और “उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी”. ऋचा चड्ढा ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि गलवान Hi बोल रहा है. एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद जमकर बवाल मचा और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई. जिसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट किया और माफीनामा जारी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >