Shweta Tiwari संग शादी की तसवीरें वायरल होने पर विशाल आदित्य सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ईमानदारी से कहूं तो मुझे…

श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह की शादी की तसवीरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई. हालांकि वह फोटोज फेक थी और दोनों की शादी नहीं हुई है. अब फोटोज पर विशाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में है. श्वेता और टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह की शादी की तसवीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. हालांकि दोनों की ये मॉर्फ्ड तसवीरें थी. फोटोज को देखकर कई लोगों ने सच मान लिया. लोगों ने कयास लगा लिया कि श्वेता ने सच में तीसरी शादी कर ली है. हालांकि सच्चाई ये है कि दोनों की शादी नहीं हुई है और फोटोज फेक है. इसपर विशाल ने रिएक्ट किया है.

विशाल आदित्य ने श्वेता तिवारी संग शादी की तसवीरों पर तोड़ी चुप्पी

एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने श्वेता तिवारी संग अपनी मॉर्फ्ड शादी की फोटोज पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा, ”हां, मैंने भी तसवीरें देखी और ईमानदारी से कहूं तो मुझे हंसी आ गई. मुझे श्वेता के साथ अपना रिलेशनशिप एक्सप्लेन करने की जरूरत नहीं है. लोग जो चाहे सोच सकते हैं. जब मैं और श्वेता अपने बॉन्ड के बारे में जानते है तो मुझे दूसरों की सोच से मतलब नहीं है.”

विशाल आदित्य बोले- ये वायरल फोटोज मुझे परेशान नहीं करती

36 साल के विशाल आदित्य सिंह ने आगे कहा, ”जो हमें जानते है वह हमें अच्छे से समझते हैं कि मैं उन्हें मॉम कहता है. हम दोनों एक ग्रेट बॉन्ड शेयर करते हैं. ये वायरल फोटोज मुझे परेशान नहीं करती, सिर्फ इनपर मुझे हंसी आती है.” श्वेता और आदित्य, रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आए थे. शो में दोनों के बीच काफी गहरा बॉन्ड बन गया था और शो खत्म होने के बाद भी उनकी दोस्ती बरकरार रही. अक्सर दोनों साथ में हैंगआउट करते दिख जाते हैं.

Also Read- Fact Check- क्या श्वेता तिवारी ने की तीसरी शादी, टीवी के इस हैंडसम हंक संग लिए सात फेरे, जानें वायरल तसवीरों का सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >