Viral Video: महाकुंभ की मोनालिसा ने अनुराधा पौडवाल के मशहूर गाने पर दिया ऐसा एक्सप्रेशन, फैंस बोले- अगली सुपरस्टार...

Viral Video: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनुराधा पौडवाल के मशहूर गाने 'तेरे नैना मेरे नैनों से बातें करती हैं...' पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं.

Viral Video: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा बहुत जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से करने जा रही हैं. इन दिनों वह मुंबई में एक्टिंग की क्लास ले रही है. इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा अनुराधा पौडवाल के मशहूर गाने ‘तेरे नैना मेरे नैनों से बातें करती हैं…’ पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं. वह पूरी तरह इस गाने में डूब गई हैं और उनके एक्सप्रेशन फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं. साथ ही इस वीडियो में मोनालिसा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि मोनालिसा अगली सुपरस्टार हैं. वहीं, कुछ का कहना है मोनालिसा में बहुत टैलेंट है.

यह भी पढ़े: Ranveer Allahbadia: फूट-फूटकर रोने लगे रणवीर इलाहाबादिया, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >