Viral Video: जन्नत जुबैर और शिवांगी जोशी का ‘बोल कफ्फारा’ डांस हुआ वायरल, 'बागी 4' ने किया रिएक्ट

Viral Video: जन्नत जुबैर और शिवांगी जोशी का ‘बोल कफ्फारा’ गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर अब सोनम बाजवा ने रिएक्ट किया है. देखें फैंस के कमेंट्स.

Viral Video: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस जन्नत जुबैर और शिवांगी जोशी इन दिनों अपनी दोस्ती और रील्स को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों लगातार साथ में वीडियो शेयर कर रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अब दोनों का एक नया डांस वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोनम बाजवा की फिल्म के गाने पर डांस

जन्नत और शिवांगी ने हाल ही में बागी 4 एक्ट्रेस सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के गाने ‘बोल कफ्फारा क्या होगा’ पर डांस किया है. जन्नत पीले रंग की साड़ी में तो शिवांगी पर्पल लहंगे में नजर आईं. दोनों ने इस वीडियो को ज्वॉइंटली इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “दिल गलती कर बैठा तू बोल कफ्फारा क्या होगा…”

फैंस और सोनम बाजवा का रिएक्शन

वीडियो पर खुद सोनम बाजवा ने फायर इमोजी बनाकर रिएक्ट किया. वहीं, फैंस भी दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक फैन ने लिखा, “ये दोनों जान लेकर मानेंगी.” तो दूसरे ने कॉमेंट किया, “माशाअल्लाह आप दोनों की दोस्ती बहुत प्यारी है.”

यह भी पढ़े: Box Office Report: जॉली एलएलबी 3, निशानची या अजेय? बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज हुई तीन फिल्में, जानें कौन छाया और कौन फुस्स?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >