Viral Video: आमिर खान के तीसरे प्यार को बर्दाश्त न कर स्की बेटी Ira? फुट फुटकर रोते हुए वीडियो वायरल

Viral Video: आमिर खान के तीसरे अफेयर के खुलासे के बाद बेटी इरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही हैं. लोगों का कहना है कि इरा अपने पिता के तीसरे प्यार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं.

Viral Video: आमिर खान ने हाल ही में दुनिया के सामने अपने तीसरे अफेयर को कबूला है. वह बैंगलोर की गौरी स्प्रेट के साथ रिलेशनशिप में हैं, जो 6 साल के बेटे की सिंगल मदर हैं. इस बीच आमिर खान की बेटी इरा खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस अकटलें लगा रहे हैं कि इरा, पिता के तीसरे अफेयर से नाराज हैं. इस वीडियो में इरा और आमिर खान को बात करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें इरा आमिर खान की तरफ उंगली दिखाकर कुछ कह रही हैं. इसके बाद आमिर उन्हें गले लगाते हैं और दोनों अपनी-अपनी कार में बैठे जाते हैं. कार में बैठने के बाद इरा रोते हुए स्पॉट हो रही हैं. अब इस वीडियो से इंटरनेट पर हलचल मची है.

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘आमिर अपने दामाद को क्या सिखाएंगे पहले शादी करना फिर तलाक लेना?’, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पिता के अफेयर को कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लगता है दोनों का झगड़ा हो गया है.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >