Viral Video: अनुपमा ने किया ऐसा जबरदस्त डांस , फैंस बोल पड़े- अनुज को भी इसमें होना चाहिए

Viral Video: अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. वीडियो में एक्ट्रेस कमाल के डांस मूव्स करते दिख रही है. इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Viral Video: अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में वह अपने भाई और कोरियोग्राफर विजय गांगुली के साथ डांस करती दिख रही है. दोनों भाई-बहन फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी के गाने गोरी है कलाइयां पर डांस करते दिखे. ये एक पुराने गाने का रीक्रिएटेड वर्जन है, जिसे विजय ने कोरियोग्राफ किया है. वीडियो में एक्ट्रेस ने लाल कलर की साड़ी पहनी है और पूरी एनर्जी के साथ डांस करती दिख रही है. उनके डांस मूव्स कमाल के है और इससे पचता चलता है कि वह एक अच्छी डांसर हैं. वीडियो को शेयर कर रूपाली ने लिखा, सुपर टैलेंटेड और सबके चहेते, मेरे चमकते सितारे विजय गांगुली. उनके साथ कदम मिलाने की कोशिश कर रही हूं. आप सबका धन्यवाद कि आपने मुझे यह करने के लिए प्रेरित किया… मुझे यह डांस और पूरा अनुभव बेहद पसंद आया. मजा आ गया. एक दिन हम ‘आज की रात’ पर भी रील बनाएंगे. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बेटी की शादी की तैयारी छोड़कर मां यहां डांस कर रही. एक यूजर ने लिखा, अनुज को भी इसमें होना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, वाह, भाई- बहन की जोड़ी कमाल की है.

यह भी पढ़ें- Anupama Today’s Episode: वैलेंटाइन डे पर अनुपमा को आएगी अनुज की याद, शादी के बाद क्या राही बदल लेगी अपना नाम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >