Viral Girl Monalisa इस खास कारण से पहुंची है पहली बार पटना, बोली- लिट्टी चोखा खाकर बहुत…

Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंची. यहां उन्होंने नमस्ते कहकर सभी का अभिवादन किया. पटना आकर उन्हें कैसा लगा, आइये जानते हैं.

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा अब पटना पहुंच चुकी है. एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने ‘नमस्ते पटना’ कहकर सभी का अभिवादन किया. मोनालिसा पटना में महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई है. वहीं से वह नेपाल जाएगी. सोशल मीडिया सेंसेशन यहां पहुंचकर काफी खुश है. उन्होंने कहा, ”पटना के लोग मुझे जिस तरह से प्यार दे रहे हैं, उससे मैं काफी रोमांचित हूं. इस प्यार और सम्मान के लिए सभी पटना वासियों का दिल से आभार व्यक्त करती हूं. मुझे पटना का लिट्टी चोखा खाकर बहुत मजा आया.

मोनालिसा को लेकर क्या बोले डायरेक्टर सनोज

इसी बीच डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक चौंकाने वाला इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने मोनालिसा को लेकर बड़ी बात कह दी. डायरेक्टर ने कहा, ”मोनालिसा इन दिनों फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम करने के लिए एक्टिंग सीख रही हैं. इसके साथ ही वह पढ़ाई भी कर रही हैं. मोनालिसा अपनी एक्टिंग क्लास और पढ़ाई के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. उनकी तेजी से फैन फॉलोइंग बढ़ रही है और लोग उनके बारे में सबकुछ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं.”

द डायरी ऑफ मणिपुर में कौन सा रोल निभाएगी मोनालिसा

‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्होंने पहले अपनी फिल्म के लिए साउथ की एक एक्ट्रेस को फाइनल किया था. उन्होंने कहा, मुझे अपनी फिल्म के लिए गरीब दिखने वाली लड़की की जरूरत थी, लेकिन मैं साउथ में किसी को फाइनल कर चुकी थी. जब मैंने मोनालिसा के वीडियोज देखे तो मुझे लगा कि मेरे कैरेक्टर के बहुत करीब है और मैंने उसे फिल्म में कास्ट करने प्लान बनाया.”

सनोज मिश्रा के बंगले में रह रही है मोनालिसा

डायरेक्टर ने आगे कहा, ”मैं उसके घर पर जाकर फैमिली और उनके लोगों और समाज से मिलने के अलावा वहां के थानाध्यक्ष से परमिशन लेकर अपनी फिल्म की शुरुआत की. मैंने उसको और उसकी फैमिली को इंदौर और उज्जैन के बीच हाईवे पर एक बंगले में रखा है. वहां पर चार टीचर हैं, जो उसे पढ़ा रहे हैं और उसमें बहुत सुधार हो रहा है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >