Viral Boy Le Beta: “कृष का सुनेगा गाना” कहकर वायरल हुआ लड़का, इंस्टा पर आई इसके रिल्स की बाढ़

Viral Boy Le Beta: सोशल मीडिया पर कौन कब वायरल हो जाए ये कोई नहीं जानता. हाल ही में एक लड़का कृष फिल्म के गाने को गाते हुए काफी वायरल हो रहा है. लड़के के गाने के अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है. पढे़ं पूरी खबर…

Viral Boy Le Beta: एक लड़का, जिसे सोशल मीडिया पर “धूम” के नाम से जाना जाता है, इंस्टाग्राम पर “कृष का सुनेगा गाना” कहते हुए वायरल हो गया है. यह वीडियो झारखंड के जमशेदपुर का है, जहां वह कचरा बीनते हुए फुल कॉन्फिडेंस के साथ कृष फिल्म के गाने “दिल ना दिया” की लाइन्स गाता नजर आता है.​​ लड़के की कॉन्फिडेंट डिलीवरी और दर्द भरी आवाज ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया, जिससे वीडियो रील्स, मीम्स और रीमिक्स सॉन्ग्स में फैल गया. लोग उसके डायलॉग्स जैसे “कृष का गाना सुनेगा” और “ले बेटा” को ट्रेंडिंग बना रहे हैं.​​

वायरल लड़के के बारे में…

धूम असल नाम पिंटू, मां पार्वती और पिता ओम प्रकाश का बेटा है, जो गरीबी में कचरा बीनकर गुजारा करता था. जमशेदपुर में रहने वाला यह लड़का पहले से लोकल फेमस था, लेकिन यह वीडियो ने उसे पूरे देश में स्टार बना दिया.​​ वायरल होने के बाद यूजर्स मदद की अपील कर रहे हैं और उसके लिए नशा मुक्ति व मंच की मांग उठी है. 

इसी तरह वायरल हुई थी मोनालिसा

ठीक इसी तरह महाकुंभ मेला 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा की तस्वीरें भी काफी वायरल हुईं थी, जिन्हें ‘महाकुंभ की मोना लीसा’ कहा गया. इससे उसे बॉलीवुड डेब्यू, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और ग्लैम शूट्स के भी ऑफर मिले. इन सब के अलावा आए दिन कोई न कोई सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. कई लोग सेंसेशन बनते तो हैं लेकिन कुछ ही टाइम में फिर उनकी स्थिति सामान्य हो जाती है.

ALSO READ: Top 5 Series on Sony Liv: दिल मजबूत और खौफ-थ्रिल है पसंद, तो ये 5 हॉरर वेब सीरीज आपकी रातों की नींद उड़ा देंगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >