Vijay Deverakonda Relationship: विजय देवरकोंडा ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेट्स, फीमेल फैंस का टूटा दिल

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है. अब करण जौहर ने कॉफी विद करण में एक्टर का रिलेशनशिप स्टेट्स बताया है.

कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan 7) सीजन का फिनाले काफी मजेदार रहा. लास्ट एपिसोड में काउच पर तन्मय भट, कुशा कपिला, दानिश सैत और निहारिका एनएम को स्पॉट किया गया. सभी ने होस्ट करण जौहर के साथ काफी हंसी मजाक किया. इस दौरान करण जौहर ने कहा कि जब उन्हें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का निमंत्रण नहीं मिला, तो उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ी. उन्होंने कहा कि उन्होंने कपल के लिए कितना कुछ किया है. दोनों का प्यार भी यहीं से शुरू हुआ.

क्या है विजय देवरकोंडा का रिलेशनशिप स्टेट्स

उन्होंने कहा कि उन्होंने यह सोचकर खुद को सांत्वना दी कि अनुराग कश्यप जिनके साथ विक्की कौशल ने चार फिल्में की हैं, उन्हें भी आमंत्रित नहीं किया गया है. बता दें कि विक्की कौशल ने गैंग्स ऑफ वासेपुर के साथ एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया, उन्होंने मनमर्जियां और रमन राघव 2.0 जैसी फिल्मों में एक अभिनेता के रूप में काम किया. करण जौहर ने निहारिका एनएम को चिढ़ाते हुए कहा कि प्रभास सिंगल हैं. आप चाहे तो अपना रिश्ता भेज सकती है. जिसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी मां इस रिश्ते के लिए नहीं मानेगी. करण जौहर ने यह भी कहा कि विजय देवरकोंडा भी सिंगल हैं.

https://www.instagram.com/p/ChmwN4ajSfa/
Also Read: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का 2 साल पहले हो चुका है ब्रेकअप
रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा का हो चुका है ब्रेकअप

कुशा कपिला ने पुष्पा अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा के कथित रिलेशनशिप को लेकर इशारा किया. आपको बता दें कि ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका के साउथ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ अपनी सगाई तोड़ने के कुछ समय बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया. इस दौरान दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ (2018), ‘डियर कॉमरेड’ (2019) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया और एकदूसरे को अच्छी तरह से समझा. लेकिन फिर इसके बाद विजय और रश्मिका के रास्ते अलग हो गए. बताया जा रहा है कि लगभग दो साल पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था. हालांकि कारणों अभी तक पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >