VIRAL: कोरोना वायरस से अब बचाएंगी मां दुर्गा! देखें VIDEO

Coronavirus का खौफ दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है. भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है.

मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है. भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है. एक ओर इससे बचने के लिए बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस को नुस्खे बता रहे है तो दूसरी ओर भजन गायक नरेंद्र चंचल (Narendra Chanchal Bhajan) का कोरोना पर भजन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में नरेंद्र चंचल मां दुर्गा का भजन गा रहे हैं. इसमें वह गा रहे हैं कि डेंगू भी आया और स्वाइन फ्लू भी आया, चिकन गोनिया ने शोर मचाया, कित्थे आया कोरोना? दर्शक नरेंद्र के इस गाने का खूब आनंद लेते नजर आ रहे हैं. उनका ये वीडियो ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया है.

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण कई सेलेब्स ने अपनी इवेंट रद्द कर दी है. अनुपम खेर, महानायक अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान जैसे स्टार्स लोगों को कोरोना से बच कर रहने की अपील कर रहे हैं. वहीं, कई फिल्मों की रिलीज डेट भी आगे कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >