Video: कार्तिक आर्यन की फैमिली पार्टी में पहुंची श्रीलीला, कैमरा देखकर छिपाया मुंह, नेटिजन्स बोले- डेट कर रहे क्या

Kartik Aaryan Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कार्तिक आर्यन की फैमिली पार्टी में किसिक गर्ल श्रीलीला को स्पॉट किया जा रहा है. फैंस दोनों की डेटिंग रूमर्स पर चर्चा कर रहे हैं.

Kartik Aaryan Video: कार्तिक आर्यन और किसिक गर्ल श्रीलीला न केवल अपने अपकमिंग फिल्म के लिए बल्कि अपनी ऑफस्क्रीन दोस्ती के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल एक्टर के घर पर एक पार्टी थी. जिसमें सिर्फ फैमिली के लोग मौजूद थे. हालांकि अब एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें श्रीलीला को भी कार्तिक की फैमिली के साथ स्पॉट किया जा रहा है. वह डांस करती नजर आ रही है. हालांकि जैसे ही वह कैमरा देखती है, अपना मुंह छिपा लेती है. यह देखकर कार्तिक जोर जोर से हंसने लगते हैं.

कार्तिक आर्यन की फैमिली पार्टी में पहुंची श्रीलीला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक्टर ने अपनी बहन डॉ. कृतिका तिवारी की सक्सेस सेलिब्रेट करने के लिए एक पार्टी रखी थी. इसी बीच बैकग्राउंड में पुष्पा 2 का किसिक सॉन्ग बज रहा था. जिसपर श्रीलाला और बाकी लोग डांस करते हैं. हालांकि बाद में वह शर्मा जाती है. नेटिजन्स क्लिप पर अलग अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अगर उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी अच्छी है, तो जरा सोचिए कि फिल्म में वे कितने अद्भुत होंगे!” एक दूसरे यूजर ने लिखा, श्रीलीला, जैसा कि कार्तिक की मां हमेशा से चाहती थी, एक डॉक्टर है, जो चंचल मैचमेकिंग को जन्म देती है. एक अन्य यूजर ने लिखा, आशिकी में खेला हो गया… क्या वे दोनों डेट कर रहे हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

कार्तिक और श्रीलाल रोमांटिक फिल्म में आएंगे नजर

दरअसल कार्तिक आर्यन और श्रीलीला अनुराग बसु की ओर से निर्देशित फिल्म में नजर आएंगे. शुरुआत में इस अनटाइटल्ड फिल्म का नाम आशिकी 3 होने की अफवाह थी, लेकिन कानूनी कारणों से इसके नाम का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है. पिछले महीने जारी किए गए टीजर में कार्तिक को एक रॉकस्टार अवतार में दिखाया गया था, जो बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बालों के साथ मंच पर तू मेरी जिंदगी गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं. टीजर में श्रीलीला की एक झलक दिखाई गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >