Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Review: राजकुमार राव की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Review: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले है. आप टिकट बुक करने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Review: तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी हैं, जो अपनी हालिया रिलीज विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. आज उनकी ये मोस्ट अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. राज शांडिलिया की ओर निर्देशित इस कॉमेडी-ड्रामा को कैसे रिव्यू मिले, आइये जानते हैं. साल 2024 में राजकुमार की ये चौथी रिलीज है. उनकी पिछली फिल्म श्रीकांत, मिस्टर एंड मिसेज माही और स्त्री 2 थीं. तृप्ति के लिए, यह उनकी दूसरी रिलीज है, क्योंकि वह पहले विक्की कौशल और एमी के साथ बैड न्यूज में देखी गई थी.

मूवी रिव्यू: विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
रिलीज की तारीख: 11 अक्टूबर
कहां देखें: थिएटर
कलाकार: राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी, मल्लिका शेरावत, विजय राज
निर्देशक: राज शांडिल्य

कैसा लगा दर्शकों को विक्की विद्या का वो वाला वीडियो

फिल्म में राज शांडिल्य ने जो कहानी दर्शकों को दिखाने की कोशिश की है, वह काफी दिलचस्प और रोमांचकारी है. राजकुमार राव विक्की का किरदार निभाने के लिए एकदम परफेक्ट है, उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग जबरदस्त है. एक्स पर मूवी देखकर एक यूजर ने लिखा, ”#VickyVidyaKaWohWalaVideo 5 स्टार महान फिल्म: यह उन बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जो लगभग हर स्तर पर सफल होती है, जहां प्रत्येक सीन, कॉमेडी और कैरेक्टर बार-बार देखने लायक फिल्म बनाने के लिए सभी सिलेंडरों पर फायरिंग करते हैं.”

फिल्म को देख दर्शकों ने दिए ऐसे रिव्यू

एक दूसरे यूजर ने लिखा, दोस्तों इसे जरूर देखें! ”@लेखकराज… दर्शकों को रोलर कोस्टर की सवारी कराने में माहिर हैं. फर्श पर चलने वाला रोलर #VickyVidyaKaWohWalaVideo.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ऋषिकेश से पहला दिन, पहला शो देख रहा हूं. बहुत ही मजा आ रहा है! धन्यवाद हमारे ऋषिकेश को इतनी खूबसूरती से दिखाने के लिए.”

क्या है विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की कहानी

विक्की विद्या का वो वाला वीडियोhttps://www.prabhatkhabar.com/entertainment/bollywood/vicky-vidya-ka-woh-wala-video-story-is-copied-from-producer-sanjay-tiwari-film का प्लॉट वही है, जो दर्शकों को ट्रेलर में दिखाया जा चुका हैं. कहानी 1997 की है, जब सोशल मीडिया और इंटरनेट आसानी से उपलब्ध नहीं थे. यह जोड़ा गोवा में अपने हनीमून के दौरान अपने अंतरंग पलों को कैद करते हुए एक वीडियो बनाता है. जब वे अपने घर वापस आते हैं, तो उनके घर में चोरी हो जाती है, और उनकी सीडी भी चोरी हो जाती है. इससे पहले कि कोई इसका दुरुपयोग करे, क्या विक्की (राजकुमार राव) और विद्या (तृप्ति डिमरी) को सीडी मिल जाएगी?

Also Read- Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: राजकुमार-तृप्ति की फिल्म के मेकर्स पर लगा कहानी चुराने का आरोप, जानें पूरा सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >