मां की मार और बालों की मालिश में सुकून है…विक्की कौशल ने मॉम वीना के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट सा VIDEO

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्टर को अपनी मां से चंपी करवाते हुए देखा गया. वीडियो पर कैटरीना कैफ का कमेंट फैंस का दिल जीत रहा है.

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है. उनकी और कैटरीना कैफ की जोड़ी सुपरहिट है. दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते है. अब विक्की कौशल ने अपनी मां वीना कौशल के जन्मदिन पर एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मां-बेटे की खास बॉन्डिंग साफ तौर पर देखी जा सकती है.

विक्की कौशल ने शेयर किया क्यूट सा वीडियो

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, इसमें वीना कौशल तेल से विक्की के बालों की मालिश करती दिख रही हैं, जबकि अभिनेता ने वीडियो रिकॉर्ड किया. इस ‘चंपी’ वीडियो को पोस्ट करते हुए, विक्की ने मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मां…आपकी मार और मालिक दोनो में सुकून है! मुझे आपसे प्यार करता हुं.” विक्की के वीडियो पर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस जमकर कमेंट कर रहे है.

कैटरीना कैफ का रिएक्शन

कैटरीना कैफ ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाला इमोजी भेजा. द कपिल शर्मा शो में, कैटरीना कैफ ने खुलासा किया कि विक्की के माता-पिता शाम कौशल और वीना कौशल उन्हें ‘किट्टो’ कहते हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी सास उनके लिए शकरकंद बनाती है. कैट बोली, ”शुरुआत में मम्मी जी मुझसे परांठे खाने के लिए बहुत आग्रह करती थीं और चूंकि मैं डाइट पर हूं तो मैं इसे नहीं खा सकती थी, इसलिए मैं सिर्फ नाटक करती थी और, अब जबकि हमने अपनी शादी को लगभग एक साल पूरा कर लिया है, मम्मी जी अब मेरे लिए शकरकंद बनाती हैं.”

Also Read: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की वेडिंग वेन्यू हुई फिक्स! यहां जानें शादी की इनसाइड डिटेल्स
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की सह-अभिनीत, एक हॉरर कॉमेडी, फोन भूत की रिलीज के लिए कमर कस रही है. इस बीच, विक्की कौशल अगली बार गोविंदा नाम मेरा में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे. फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >