TRP में नंबर 1 बनने पर वुसधा की लीड एक्ट्रेस बोली- अनुपमा-क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से आगे निकलेंगे

वसुधा टीआरपी रेटिंग में नंबर 1 पर है. शो की लीड एक्ट्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जैसे शोज को पछाड़ना काफी बड़ी बात है.

टीआरपी रेटिंग्स सामने आने के बाद से टीवी शो वसुधा लगातार चर्चा में है. इस हफ्ते भी शो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर वन की जगह हासिल की है. शो ने अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जैसे बड़े शोज को पीछे छोड़ दिया. अब वसुधा की लीड एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने इसपर खुलकर बात की है.

अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को पछाड़ने पर क्या बोली प्रिया ठाकुर

प्रिया ठाकुर ने इंडिया फोरम संग बात करते हुए कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैंने ये कभी नहीं सोचा था. अनुपमा हमेशा टॉप पर रहती थी. उस टाइम पर भी सबके दिमाग में ये बात थी कि वो तो टॉपर है. वैसे ही क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक लेजेंड्री शो है, जो इतने सालों से चल रहा है. जब पहले आता था तब भी बहुत हिट था और अभी भी बहुत बुलंदियां टच कर रहा है. तो कभी ऐसा सोचा ही नहीं था कि हम इनसे कॉम्पिटिशन करेंगे और इतनी क्लोज कॉम्पिटिशन होगी. वसुधा के लिए अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है कि शो नंबर वन है.

वसुधा के नंबर 1 बनने पर क्या बोली प्रिया

प्रिया ने यह भी कहा कि कई लोग उनसे कह रहे हैं कि उनके शो ने अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को हरा दिया है, लेकिन वह ऐसा नहीं मानतीं. उनके अनुसार टीआरपी हर हफ्ते बदलती रहती है. आज कोई शो पहले स्थान पर है तो अगले हफ्ते कोई दूसरा शो भी वहां पहुंच सकता है. इसलिए इसे हार-जीत की तरह नहीं देखना चाहिए.

प्रिया ठाकुर ने नहीं देखा है अनुपमा

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने खुद अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 देखे हैं, तो प्रिया ने बताया कि उन्होंने बचपन में स्मृति ईरानी काफी देखा था. वहीं अनुपमा देखने का मौका उन्हें अब तक नहीं मिला क्योंकि उनके पास समय की कमी रही. हालांकि उन्होंने कहा कि वह इस शो को जरूर देखना चाहती हैं क्योंकि यह पूरे देश में बेहद लोकप्रिय रहा है.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >