Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ में अब कहानी बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ अनुपमा अपने नए कैफे की शुरुआत करती है, वहीं दूसरी तरफ श्रुति ऐसा कदम उठाती है जिससे सब हैरान रह जाते हैं. किंजल, अनुपमा और दिग्विजय को भावुक देखकर सवाल करती है कि खुशी के मौके पर दोनों इतने इमोशनल क्यों हैं. तभी हसमुख समझाते हैं कि जब इंसान की मेहनत और दुआ दोनों पूरी हो जाएं, तो आंखों में खुशी के आंसू आ ही जाते हैं. इसके बाद लीला और हसमुख मिलकर अनु के नए कैफे का उद्घाटन करते हैं.
मदर्स डे पर मिला बड़ा सरप्राइज
मदर्स डे के मौके पर शाह परिवार अनुपमा के साथ जश्न मनाता है. सभी बच्चे उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और ईशानी उन्हें खास गिफ्ट भी देती है. इसी दौरान श्रुति, राही, प्रेम, प्रेरणा और वसुंधरा को लेकर वहां पहुंचती है. राही को अचानक अनुपमा की आवाज सुनाई देती है, लेकिन तभी श्रुति सबको दूसरी तरफ देखने के लिए कहती है. इसके बाद कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है. श्रुति सबके सामने नए कैफे का नाम “अनुज्स कैफे” बताती है. यह सुनते ही अनुपमा पूरी तरह चौंक जाती है. राही और प्रेम का यह नया कैफे ठीक अनुपमा के कैफे के सामने खुलता है.
प्रेम ने दी अनुपमा को चुनौती
श्रुति खुलकर कहती है कि अब प्रेम सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा. वसुंधरा प्रेम और राही के कैफे का उद्घाटन करती हैं. इसके बाद प्रेम, अनुपमा को मिठाई खिलाकर उन्हें सीधी चुनौती देता है. प्रेम कहता है कि जब वह टूट चुका था, तब श्रुति ने उसका साथ दिया और उसके सपने पूरे किए. वह दावा करता है कि एक दिन वह अनुपमा से भी आगे निकल जाएगा. अनुपमा कहती है कि बिजनेस अपनी जगह है, लेकिन परिवार उससे ज्यादा जरूरी है. अनुपमा यह भी कहती है कि अगर प्रेम और राही उनसे आगे निकलते हैं तो उन्हें खुशी होगी. प्रीकैप में दिग्विजय, अनुपमा को चेतावनी देता है कि यह लड़ाई आसान नहीं होगी क्योंकि दूसरी तरफ राही खड़ी है
यह भी पढ़ें- Anupama: बाबूजी ने दिग्विजय को दी वनराज की जगह, शुरू होगा ‘लव यू जिंदगी कैफे’
