Bhediya के प्रमोशन में अचानक बेहोश हुई फैन, स्टेज छोड़कर वरुण धवण ने की मदद…पिलाया पानी देखें VIDEO

वरुण धवन और कृति सेनन हाल ही में अपनी फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के लिए जयपुर में पहुंचे. यहां जयपुर के एक कॉलेज में दोनों फिल्म के गाने पर डांस कर रहे थे. तभी अचानक एक फीमेल फैन बेहोश गई. जिसके बाद वरुण उनकी मदद करने के लिए उनके पास पहुंच गए और उन्हें पानी पिलाया.

वरुण धवन और कृति सेनन इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ के प्रमोशन में बिजी हैं. दोनों हर दिन अलग-अलग शहर में फिल्म के लिए प्रमोशन में जाते है. हाल ही में, उन्होंने प्रमोशन को लेकर जयपुर के लिए उड़ान भरी. उन्हें जयपुर के एक कॉलेज में जाते देखा गया, जहां अभिनेता की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई. इवेंट के दौरान वरुण और कृति अपने परफॉर्मेंस से अपने फैंस का मनोरंजन करते नजर आए. इसी बीच एक एक फैन अचानक बेहोश हो गई. जिसके बाद वरुण तुरंत स्टेज छोड़कर भागे और फीमेल फैन की मदद की. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वरुण ने फीमेल फैन की मदद की

दरअसल जयपुर इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वरुण इस दौरान कैजुअल टी-शर्ट और डेनिम के ऊपर कलरफुल जैकेट में नजर आ रहे है. वहीं कृति ने ग्रीन कलर की स्ट्रैपलेस गाउन पहन रखी थी. दोनों फिल्म के गाने पर डांस कर रहे थे. तभी एक फीमेल फैन बेहोश गई. जिसके बाद वरुण उसकी मदद के लिए पहुंचे. एक्टर ने उन्हें पानी पिलाया. फैंस वरुण के इस अंदाज को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ‘कितना प्यारा है उनका ये अंदाज! इसमें कोई शक नहीं कि #VarunDhawan एक बेहतरीन अभिनेता और अद्भुत इंसान दोनों हैं… भगवान उन्हें आशीर्वाद दें.” एक अन्य ने लिखा, “वह सचमुच सर्वश्रेष्ठ एक्टर हैं…भीड़ के बीच जाकर उस लड़की की मदद की..बड़ी बात है ये तो.”


Also Read: वरुण धवण के साथ बैठते ही ‘भेड़िया’ बने सलमान खान, डरावनी आवाज निकाल कर फैंस को डराया, देखें VIDEO
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वरुण और कृति की भेड़िया का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया था. ट्रेलर को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखे थे. फिल्म के गानों को भी दर्शकों का जोरदार रिसपांस मिला है. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >