Chunnari Chunnari Song: सलमान खान के आइकॉनिक गाने पर वरुण धवन का धमाका, रिलीज हुआ ‘चुनरी चुनरी’ का नया वर्जन

Chunnari Chunnari Song: वरुण धवन, म्रणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ रिलीज हो गया है. जानिए कैसा है यह 90s का नया रीमिक्स.

Chunnari Chunnari Song: फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का सबसे बड़ा पार्टी सॉन्ग ‘चुनरी चुनरी – लेट्स गो!’ रिलीज हो गया है. यह गाना वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म का है और इसे 90s के सुपरहिट गाने का मॉडर्न रीमिक्स बनाया गया है. 1999 की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के मशहूर गाने ‘चुनरी चुनरी’ को नए अंदाज में पेश किया गया है. अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है, तो आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

गाने में दिखेगा वरुण, म्रणाल और पूजा का जलवा

इस नए गाने के वीडियो में फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स वरुण धवन, म्रणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े बहुत ही सुंदर और रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आ रहे हैं. तीनों ने गाने में इतना जबरदस्त और एनर्जी से भरपूर डांस किया है कि इसे देखकर आपका भी नाचने का मन करने लगेगा. इस गाने का डांस मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने तैयार किया है, जो देखने में बेहद शानदार लग रहा है.

फैंस का रिएक्शन

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है. जहां कुछ लोगों को यह नया पार्टी वर्जन बहुत पसंद आ रहा है, वहीं कुछ फैंस का कहना है कि पुराना 90s वाला ‘चुनरी चुनरी’ ही ज्यादा बेहतर और आइकॉनिक था.

कौन-कौन गा रहा है गाना?

इस पुराने गाने को नए अंदाज में संगीतकार अक्षय और आईपी ने तैयार किया है. गाने को और मजेदार बनाने के लिए इसमें जोनिता गांधी, असीस कौर, सुधीर यदुवंशी और आईपी सिंह ने अपनी आवाज दी है. सबसे अच्छी बात यह है कि असली गाने को गाने वाली मशहूर सिंगर अनुराधा श्रीराम ने भी इस नए वर्जन में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

फिल्म की कहानी और रिलीज डेट

इस फिल्म को वरुण धवन के पापा और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने बनाया है. यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म की कहानी बहुत मजेदार है, जिसमें वरुण धवन (जस) और उनकी पत्नी म्रणाल ठाकुर (बानी) का तलाक होने वाला होता है. इसी बीच वरुण को क्लब में पूजा हेगड़े (प्रीत) मिलती हैं और वह खुद को कुंवारा बता देते हैं. ट्विस्ट तब आता है जब दोनों ही औरतें एक साथ प्रेग्नेंट हो जाती हैं और वरुण धवन दोहरी जिंदगी के चक्कर में फंस जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Peddi Movie में तेलुगु सीखते-सीखते उड़ी मुन्ना भैया की नींद, दिव्येंदु बोले- बहुत रट्टा मारना पड़ता था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >