11वें दिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ हिट या फुस्स? कलेक्शन देख चौंक जाएंगे आप

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection day 11: ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब फिल्म की कमाई लगातार धीमी होती नजर आ रही है. 11वें दिन भी खास उछाल नहीं दिखा. आइए आपको बताते हैं फिल्म की कमाई की पूरी डिटेल्स.

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection day 11: साउथ सिनेमा एक्टर पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी रफ्तार दिन पर दिन धीमी पड़ती नजर आ रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में कुल कमाई 69.94 करोड़ रुपये की नेट और 82.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. 11वें दिन फिल्म की कमाई 1.03 करोड़ रुपये रही, जिससे साफ है कि अब कलेक्शन में गिरावट आ रही है.

यहां फिल्म का डे वाइज कलेक्शन देखें

  • Day 1 – 34.75 करोड़ रुपये
  • Day 2 – 9.00 करोड़ रुपये
  • Day 3 – 9.10 करोड़ रुपये
  • Day 4 – 7.50 करोड़ रुपये
  • Day 5- 2.50 करोड़ रुपये
  • Day 6 – 1.75 करोड़ रुपये
  • Day 7- 1.35 करोड़ रुपये
  • Day 8 – 1.00 करोड़ रुपये
  • Day 9 – 1.10 करोड़ रुपये
  • Day 10 – 0.86 करोड़ रुपये
  • Day 11 – 1.03 करोड़ रुपये
  • Total= 69.94 करोड़ रुपये

पहले हफ्ते में शानदार शुरुआत

फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त ओपनिंग ली थी और 7 दिनों में 65.95 करोड़ रुपये कमा लिए थे.
पहले दिन ही फिल्म ने 34.75 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई की, लेकिन उसके बाद हर दिन कलेक्शन थोड़ा-थोड़ा गिरता गया. सातवें दिन तक आते-आते कमाई 1.35 करोड़ रुपये रह गई थी. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई और धीमी हो गई. 8वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये कमाए और 11वें दिन यानी रविवार को 1.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है. थिएटर में दर्शकों की संख्या भी अब पहले से कम हो गई है.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘उस्ताद भगत सिंह’ एक एक्शन और ड्रामा से भरी फिल्म है, जिसमें पवन कल्याण एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. फिल्म में उनके साथ श्रीलीला और राशि खन्ना भी नजर आती हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है, जो अपने लोगों की जो अपने लोगों की रक्षा के लिए दुश्मनों से लड़ता है. इसमें एक्शन के साथ इमोशनल सीन भी देखने को मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने कमाया सबसे ज्यादा मुनाफा, जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >