शादी के 8 साल बाद पति से तलाक ले रही हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, यहां जानें डिटेल्स

Urmila Matondkar Divorce: शादी के आठ साल बाद उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन अख्तर मीर संग तलाक ले रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने करीब चार महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दायर की थी.

Urmila Matondkar Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. एक्ट्रेस कथित तौर पर शादी के 8 साल बाद अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने जा रही हैं. उन्होंने कोर्ट में इसके लिए अर्जी भी दी है. कपल अपने रिश्ते को लाइमलाइट से काफी दूर रखते थे. उनकी मुलाकात बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के जरिए हुई और दोनों ने 4 फरवरी, 2016 शादी कर लिया था.

8 साल की शादी को क्यों खत्म कर रही है उर्मिला मातोंडकर

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो उर्मिला मातोंडकर ने अपने 8 साल की शादी को खत्म करने का फैसला किया है. एक्ट्रेस ने मुंबई की एक अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी है. कथित तौर पर अलग होने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. सूत्र ने ये भी बताया कि तलाक आपसी सहमति से नहीं हो रहा है.

कब हुई थी उर्मिला और मोहसिन की शादी

उर्मिला और मोहसिन की शादी 4 फरवरी, 2016 को हुई थी. यह एक प्राइवेट फंक्शन था. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस मोहसिन से 10 साल बड़ी थीं. शादी के बंधन में बंधने का फैसला करने से पहले दोनों कुछ समय तक साथ रहे थे. मोहसिन कश्मीर के एक बिजनेसमैन और मॉडल हैं. दोनों की पहली मुलाकात 2014 में मनीष मल्होत्रा ​​की भतीजी की शादी में हुई थी. मोहसिन ने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘इट्स ए मैन्स वर्ल्ड’ (2009), ‘लक बाय चांस’ (2009), ‘बीए पास’ (2012) जैसी फिल्मों में काम किया है.

मोहसिन के साथ कब किया था उर्मिला ने आखिरी पोस्ट

तलाक की खबरों पर अभी तक न तो उर्मिला और न ही मोहसिन ने कोई भी प्रतिक्रिया दी है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की उनके साथ आखिरी पोस्ट 29 जून, 2023 को ईद के दौरान थी. तब से उनकी ज्यादातर तस्वीरें या वीडियो अकेले या अपने पालतू कुत्ते के साथ हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री ने आखिरी बार 2018 की फिल्म ब्लैकमेल में एक कैमियो किया था. एक्ट्रेस 2022 के शो डीआईडी ​​सुपर मॉम्स की जज भी थीं.

Also Read- श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर के साथ काम करना नहीं था आसान, Judaai फिल्म के वक्त अनिल कपूर हो जाते थे नर्वस

Also Read- 12th Fail: उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी को कैसे भी बनाना…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >