उर्फी जावेद के बोल्ड वीडियो पर वनराज ने जताई थी नाराजगी, एक्ट्रेस ने सुधांशु पांडे को ऐसे दिया करारा जवाब

उर्फी जावेद अपने आउटफिट को लेकर अक्सर ट्रोल हो जाती है. उनका बोल्ड अंदाज काफी लोगों को पसन्द नहीं आता. उनके बोल्ड वीडियो को देखकर अनुपमा फेम सुधांशु पांडे काफी नाराज हो गए. जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट किया. इसपर एक्ट्रेस ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया.

उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर हर बार लाइमलाइट में आ जाती है. उर्फी कुछ महीनों से फैंस के सामने अलग-अलग स्टाइलिश आउटफिट में नजर आई. कुछ कपड़ों को लेकर वो काफी ट्रोल हो जाती है. हाल ही में दिवाली पर एक्ट्रेस ने टॉपलेस वीडियो शेयर कर चाहने वालों को शुभकामनाए दी थी. उनका ये अंदाज अनुपमा फेम सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) को पसन्द नहीं आया. एक्टर ने उन्हें घटिया कह दिया. जिसके बाद उर्फी ने उन्हें लताड़ लगाई.

उर्फी जावेद ने दिवाली पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो काफी बोल्ड दिखी थी. उर्फी पूरी तरह से टॉपलेस नजर आई और वो मिठाई खाती दिखी. इसपर अनुपमा के वनराज यानी सुधांशु पांडे ने एक्ट्रेस का वीडियो शेयर कर उसे खराब बताया था. हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था.

सुधांशु पांडे ने लिखा था, मैं इस इंसान को फॉलो नहीं करता, लेकिन मुझे अभी भी न्यूज चैनलों की बदौलत हर दिन इस तरह के घटिया नजारे देखने को मिलते है. मुझे यह देखकर गुस्सा आ रहा है. आप लोग दिवाली जैसे शुभ त्योहार के ऐसे मजाक को कैसे बढ़ावा दे सकते है भगवान के लिए यह लक्ष्मी पूजन दिवस है.

Also Read: KBC 14: कॉलेज की लड़कियों को देखने के लिए बिग बी करते थे ये मुश्किल काम, जानें पूरा किस्सा

सुधांशु पांडे की बातें सुनकर उर्फी जावेद भला चुप कैसे रह सकती है. उन्होंने अपने इंस्टा पर लिखा, ‘आप दुनिया को कंट्रोल नहीं कर सकते. शो में डायलॉग नहीं मिल रहे तो सोचा होगा उर्फी पर बोलकर पब्लिसिटी ले लूं? जब तक आप इतने अमीर नहीं बन जाते कि इंस्टा, ट्विटर और फेसबुक को खरीद सकें तो आपको मुझे टॉलरेट करना पड़ेगा.’

एक अन्य पोस्ट में उर्फी जावेद ने लिखा, व्यंग्य. अनुपमा महिला सशक्तिकरण के बारे में एक शो है जहां एक महिला महिलाओं के लिए समाज द्वारा निर्धारित सभी ‘मानदंडों’ को तोड़ रही है. आप अपना खुद का शो सुधांशु क्यों नहीं देखते? कुछ सीख सकते है. गौरतलब है कि अनुपमा टीआरपी रेस में सबसे आगे है. शो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. शो की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >