‘पीट-पीट कर मार डाल देना चाहिए…’, उर्फी जावेद को इस शख्स ने दी जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

उर्फी जावेद को रविवार को पुलिस स्टेशन जाना पड़ा. उर्फी ने पुलिस स्टेशन के बाहर अपनी कार में बैठे हुए अपना एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि उसे एक शख्स के फोन कर रहा था, जो उसे पीटने की धमकी दे रहा था.

Uorfi Javed Threat: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपनी यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से इंटरनेट पर छाई रहती है. उर्फी लगभग हर दिन अलग-अलग आउटफिट में दिखती है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में रहती है. हालांकि कभी-कभी वो अपने बयानों को लेकर मुश्किल में पड़ जाती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें फिल्म निर्माता नीरज पांडे के ऑफिस से किसी शख्स ने फोन किया था. उसने उसे मिलने के लिए बुलाया. उर्फी के डिटेल्स मांगने पर वो गुस्सा हो गया और उन्हें मारने की धमकी.

उर्फी जावेद का ऑया नीरज पांडे के ऑफिस से कॉल

उर्फी जावेद को रविवार को पुलिस स्टेशन जाना पड़ा. उर्फी ने पुलिस स्टेशन के बाहर अपनी कार में बैठे हुए अपना एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि उसे एक शख्स के फोन कर रहा था, जो उसे पीटने की धमकी दे रहा था. वहीं, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर चौंकाने वाला पोस्ट किया है. उर्फी ने लिखा, किसी ने मुझे नीरज पांडे के ऑफिस से फोन किया, यह कहते हुए कि वह उनके असिस्टेंट हैं. उसने कहा कि सर मुझसे मिलना चाहते हैं. मैंने कहा कि मुझे प्रोजेक्ट के सारे डिटेल्स मीटिंग से पहले भेज दे.

मुझे पीट-पीटकर मार डाला जाना चाहिए…

आगे उर्फी जानेद लिखती है, इस पर असिस्टेंट गुस्सा हो गया और कहा कि मेरी हिम्मत कैसे हुई नीरज पांडे का अपमान करने का. उसने मुझसे कहा कि वह मेरी कार का नंबर और सब कुछ जानता है. मैं जिस तरह के कपड़े पहनती हूं उसके कारण मुझे पीट-पीटकर मार डाला जाना चाहिए. यह सब इसलिए क्योंकि मैंने बिना डिटेल दिए मीटिंग से इनकार कर दिया. एक्ट्रेस ने पुलिस में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि नीरज पांडे ने अभी तक इसपर कुछ कहा नहीं है. उन्होंने ‘अ वेडनेसडे’, ‘बेबी’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी दमदार मूवीज बनाया है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 को इस एक्टर ने मारी लात, मुंह मांगी रकम मिलने के बाद भी ऑफर को किया रिजेक्ट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री हैं उर्फी

बता दें कि उर्फी जावेद एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बड़े भैया की दुल्हनिया और चंद्र नंदिनी जैसे टीवी शो से की थी. उनके फैशन सेंस, बिग बॉस ओटीटी और एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 14 जैसे रियलिटी शो में उनकी मौजूदगी ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई. उनपर कई बार अश्लीलता का आरोप लगाया गया है.

Also Read: Gadar 2: बेहद हसीन हैं तारा सिंह की बहू, बोल्डनेस में सास सकीना को देती हैं कड़ी टक्कर, PICS

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >