अंजलि अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में Ex बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के साथ खूब नाची उर्फी जावेद, वीडियो वायरल

अंजलि अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में उर्फी जावेद और पारस कलनावत ने चार-चांद लगा दिया. पार्टी में दोनों ने खूब डांस किया. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप भी देखिए यहां वीडियो.

Urfi Javed Dance Video: लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) को आज कौन नहीं जानता. अंजलि एक जाना- पहचाना नाम है. उनका कच्चा बादाम वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 23वां जन्मदिन काफी धूम-धाम से मनाया. उन्होंने एक पार्टी रखी, जिसमें उर्फी जावेद (Urfi Javed) और उनके एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत (Paras Kalnawat) नजर आए.

उर्फी जावेद- पारस कलनावत का डांस वीडियो

अंजलि अरोड़ा की बर्थडे पार्टी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. इस पार्टी में उर्फी जावेद काफी बोल्ड लुक में नजर आई. उन्होंने स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी हॉट दिखी. पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के साथ जमकर डांस करती दिखी.

यूजर्स के कमेंट

वीडियो में उर्फी जावेद और पारस कलनावत सैटर डे- सैटर डे गाने पर डांस फ्लोर पर थिरकते दिख रहे है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट भी कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इन दोनों का पैचअप हो गया. एक यूजर ने लिखा, उर्फी मस्त डांस कर रही है. एक यूजर ने लिखा, अंजलि अरोड़ा कहां है. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों साथ में अच्छे लगते है.

उर्फी ने पारस को लेकर कही थी ये बात

बता दें कि उर्फी जावेद के बर्थडे में भी पारस कलनावत शामिल हुए थे. तसवीरों में भी पारस दिखे थे. जिसके बाद कयास लगने लगे थे कि दोनों का पैचअप हो गया है. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था, ईमानदारी से कहूं तो अब हम दोस्त हैं. हमने कभी एकसाथ काफी समय बिताया है, इसलिए प्यार कभी नहीं जाता. जब मैं प्यार कहती हूं, तो मेरा मतलब दोस्ती से होता है.

Also Read: Double XL vs Mili BO Prediction: पहले दिन सोनाक्षी की Double XL या जान्हवी की Mili में कौन मारेगा बाजी?

अंजलि अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में उर्फी जावेद और पारस कलनावत के अलावा निशा रावल, उमर रियाज, अली मर्चेंट, जीशान खान और विनीत कक्कड़ ने चार चांद लगाया. रेड आउटफिट में अंजलि काफी खूबसूरत दिखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >