गजब ये क्या हुआ उर्फी जावेद को…Beach पर बिकिनी की जगह पहन लिया सलवार सूट, फैंस बोले- आज सूरज किधर से…

उर्फी जावेद अपनी स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्हें बीच पर बिकिनी की जगह सलवार सूट पहने देखा जा सकता है.

Urfi Javed Photo: ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. एक्ट्रेस अपनी अतरंगी फैशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. उनके कपड़े ऐसे होते है, जो सबका ध्यान खींच लेते है. कभी अदाकारा ब्लेड की ड्रेस पहनकर तो कभी चीबियों और तार की ड्रेस में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. इस बात के लिए कई बार उर्फी को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. हालांकि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हालांकि अब जो वीडियो उर्फी का देखा जा सकता है, उसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. जी हां आप भी दिल थामकर देखिये.

उर्फी का बदला अंदाज

दरअसल उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्हें बीच पर घूमते देखा जा सकता है. वह समंदर की लहरों का मजा ले रही है. हालांकि ये बात काफी नॉर्मल है, लेकिन हम जिसके बारे में बात कर रहे हैं, वो ये है कि उर्फी बीच पर बिकिनी या फिर हॉट अंदाज में नहीं है, बल्कि सीधी-सादी लड़की जैसे सलवार-सूट पहनी हुई है. एक्ट्रेस ने फ्लोरल कलर की सूट पहनी है, जिसके साथ ही उन्होंने नेट का दुपट्टा लिया हुआ है. उनको इस हाल में देखकर फैंस को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. वह एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

फैंस कर रहे मजेदार कमेंट

स्प्लिट्सविला 14 फेम कशिश ठाकुर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”कि ये दुनिया आखिरकार कहां है”. एक यूजर ने लिखा, ”आज ढंग के कपड़े पहने है…ठीक तो हैं न आप, लेकिन जो भी है मस्त लग रही”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सुधर गई क्या आप…बहुत क्यूट लग रही हो”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आज सूरज कहां से निकला है मैं सपना तो नहीं देख रही हूं”. एक फैन ने लिखा, ”हाईला जादू…उर्फी ऐसे कपड़े भी पहनती हैं क्या…वाह गोवा मैं ट्रेडिशनल, लगता है गलती से पहन लिया होगा”.

Also Read: Splitsvilla X4 में उर्फी जावेद को इस शख्स से हुआ प्यार! बोलीं- तुम्हारी मां को भी मना लूंगी…
इन सीरियल्स में काम कर चुकी है उर्फी

उर्फी ‘मेरी दुर्गा’ सीरियल में नजर आ चुकी है. हर लड़की की तरह मैंने भी कास्टिंग काउच का अनुभव किया है. बस एक बार ऐसा हुआ जब मुझे किसी ने जबरदस्ती इसमें धकेला, लेकिन मैं बाहर निकल गई. इसलिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं. मैंने इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों से कास्टिंग काउच का अनुभव किया है, जिनका मैं नाम नहीं लूंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >