Upcoming Bollywood Releases: दर्शकों को मिलेगा अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट, रिलीज होने वाली हैं ये धांसू मूवीज

Upcoming Bollywood Releases: अगर आप भी कुछ धमाकेदार मूवीज की रिलीज के इंतजार में है, तो आने वाला महीना आपके लिए परफेक्ट होने वाला है, क्योंकि अगस्त के महीनें में कई ब्लॉकबस्टर मूवीज रिलीज होने वाली है, जो आपको फुल ऑन एंटरटेनमेंट करवाएगी.

Upcoming Bollywood Releases: फिल्म देखना हर किसी को पसंद है, पूरे हफ्ते एक ही रूटीन फॉलो कर जब लोगों का स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है, तो वीकेंड में सभी धांसू मूवीज देखना पसंद करते हैं. ऐसे में आने वाला महीना फुल ऑन एंटरटेनमेंट लेकर आएगा, क्योंकि स्त्री 2 से लेकर खेल-खेल जैसी मूवीज रिलीज होने वाली है. इसमें आपको हॉरर के साथ-साथ कुछ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी, तो बिना देर किए धांसू मूवीज की रिलीज डेट को सेव कर लीजिए.

उलझ

उलझ में जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू ने एंटरटेनिंग कहानी पेश करने का वादा करते हैं. इस सस्पेंस थ्रिलर में जान्हवी कपूर युवा आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं. जंगली पिक्चर्स की ओर से निर्मित और सुधांशु सरिया की ओर से निर्देशित, ‘उलझ’ एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव का वादा करता है. फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- Stree 2: ट्रेलर लॉन्च हुआ शानदार…मेकर्स ने स्त्री 3 का भी किया जबरदस्त ऐलान

Also Read- Stree 2 Trailer: इस बार चंदेरी में होगा सरकटे भूत का आंतक, स्त्री करेगी मदद, देखें राजकुमार राव की फिल्म का धांसू ट्रेलर

औरों में कहां दम था

अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म औरों में कहां दम था 2 अगस्त को फाइनली थियेटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म बदलती सामाजिक गतिशीलता के बीच प्यार, दिल टूटने जैसे सब्जेक्ट्स को दिखाती है. एक मोड़ पर शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर स्टार्स की युवा भूमिका निभाते भी दिख रहे हैं.

खेल-खेल में

अक्षय कुमार, फरदीन खान और तापसी पन्नू स्टारर, खेल खेल में अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट की गारंटी देता है. फिल्म में दोस्तों का एक ग्रुप डिनर के लिए इकट्ठा होता है, जहां छिपे हुए रहस्य धीरे-धीरे खुलते हैं. साल 2016 की इतालवी कॉमेडी थ्रिलर ‘परफेक्ट स्ट्रेंजर्स’ की ऑफिशियल रीमेक दर्शकों को स्क्रीन से अंत तक बांधे रखेगी. मूवी 15 अगस्त को रिलीज होगी.

वेद

फिल्म में जॉन अब्राहम और शारवरी वाघ हैं, जो रोमांस और एक्शन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है. फिल्म में एक युवा महिला की जर्नी को दर्शाया गया है, जो समाज के बनाए गए रूल का साहसपूर्वक सामना करती है. ये फिल्म भी 15 अगस्त को रिलीज होगी. इसकी टक्कर स्त्री 2 से होगी.

स्त्री 2

राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को स्क्रीन पर रिलीज होगी. हॉरर-कॉमेडी फिल्म में इस बार सरकटे भूत का आतंक देखने को मिल रहा है. जहां चंदेरी के लोग कह रहे हैं कि ओ स्त्री रक्षा करना. हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Stree 2 vs Khel Khel: श्रद्धा कपूर या फिर अक्षय कुमार कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग, निर्माता बोले- जो जीता वही…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >