Upcoming Bollywood Movies 2026: नए साल में ‘धुरंधर’ को कौन-कौन सी मूवी देगी टक्कर? अगले साल रिलीज होने वाली 10 फिल्मों की LIST

Upcoming Bollywood Movies 2026: यह साल खत्म होने को है. 2026 में सिनेमा का सबसे बड़ा धमाका होने वाला है. रणबीर कपूर से लेकर प्रभास और विजय तक, कई मेगा स्टार्स की बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. IMDb की इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में हैं, जानिए पूरी डिटेल.

Upcoming Bollywood Movies 2026: हर साल बॉलीवुड और साउथ सिनेमा से ढेर सारी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में आती हैं. कुछ फिल्मों का बज रिलीज से पहले ही आसमान छूने लगता है, तो कुछ रिलीज के बाद सबको चौंका देती हैं. अब 2025 खत्म होने वाला है और दर्शकों की निगाहें 2026 पर टिक गई हैं. इसी बीच IMDb ने 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 10 ऐसी फिल्में हैं, जिनका इंतजार फैंस बेसब्री से क�� रहे हैं.

1. रामायण

रणबीर कपूर की रामायण 2026 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा. रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. फिल्म करीब 4000 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही है.

2. किंग

फिल्म किंग को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं. माना जा रहा है कि फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो सकती है, या फिर साल के आखिर तक सिनेमाघरों में आएगी.

3. धुरंधर 2

रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब इसके सीक्वल धुरंधर 2 का ऐलान हो चुका है. अक्षय खन्ना एक बार फिर रहमान डकैत के किरदार में दिखेंगे. फिल्म ईद के मौके पर 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी.

4. टॉक्सिक

KGF 2 के बाद यश की दमदार वापसी फिल्म टॉक्सिक से होने जा रही है. गीता मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम रोल निभा रही हैं. टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और इसी दिन धुरंधर 2 से क्लैश करेगी.

5. जन नायकन

थलपति विजय की जन नायकन को उनकी आखिरी फिल्म माना जा रहा है. यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. इसके बाद विजय के फुल टाइम राजनीति में आने की चर्चा है, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.

6. द राजा साब

प्रभास की द राजा साब पोंगल के मौके पर 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में संजय दत्त और निधि अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. कल्कि 2898 AD के बाद यह प्रभास की पहली रिलीज होगी.

7. इक्कीस

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म मानी जा रही इक्कीस अब 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आएंगे. पहले इसे 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में पोस्टपोन कर दिया गया.

8. पराशक्ति

सुधा कोंगारा के निर्देशन में बनी तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म पराशक्ति पोंगल 2026 पर रिलीज होगी. शिवकार्तिकेयन इसमें लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर साउथ इंडस्ट्री में जबरदस्त बज बना हुआ है.

9. दृश्यम 3

मोहनलाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी दृश्यम 3 साल 2026 में रिलीज होगी. अभी इसकी रिलीज डेट तय नहीं है, लेकिन मलयालम वर्जन, अजय देवगन की हिंदी दृश्यम 3 से पहले रिलीज किया जाएगा.

10. बॉर्डर 2

करीब 28 साल बाद बॉर्डर 2 के जरिए सनी देओल एक बार फिर फौजी के रोल में लौट रहे हैं. फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे. बॉर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा.

बियॉन्ड द केरल स्टोरी

विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म द केरल स्टोरी 2, जिसका आधिकारिक टाइटल बियॉन्ड द केरल स्टोरी है, की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar Look: लंबे बाल और बढ़ी दाढ़ी…, ‘Mr. खिलाड़ी’ का रफ-एंड-टफ लुक तेजी से वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >