रणवीर सिंह के सपोर्ट पर उपासना सिंह से मांगा गया था दो पन्नों का Explanation, अब CINTAA विवाद में बताई पूरी बात

CINTAA विवाद के बीच उपासना सिंह ने रणवीर सिंह से जुड़े एक पुराने मामले का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अभिनेता का समर्थन किया था, तो उनसे दो पन्नों का स्पष्टीकरण मांगा गया था.

मुंबई: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में चल रहे विवाद के बीच उपासना सिंह ने रणवीर सिंह से जुड़े पुराने मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है. ‘प्रभात खबर’ से एक्सक्लूसिव बातचीत में उपासना ने बताया कि रणवीर सिंह के समर्थन में बोलने के बाद उन्हें करीब दो पन्नों का Explanation Letter भेजा गया था. उनसे पूछा गया था कि वह रणवीर के पक्ष में क्यों बोलीं और CINTAA से पूछे बिना उनका समर्थन क्यों किया.

रणवीर के समर्थन में बोलने पर मांगी गई सफाई

उपासना सिंह के मुताबिक, रणवीर सिंह पर CINTAA की ओर से कार्रवाई के दौरान उन्होंने अभिनेता का समर्थन किया था. उनका कहना है कि उन्होंने एक कलाकार के तौर पर रणवीर का साथ दिया और इस मामले में अपनी राय रखी. इसके बाद उन्हें CINTAA की ओर से करीब दो पन्नों का पत्र मिला, जिसमें उनसे पूरे मामले पर Explanation देने को कहा गया.

उपासना ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई कलाकार किसी विवाद में है और संस्था से जुड़ा पदाधिकारी उसके पक्ष में आवाज उठाता है, तो उससे सफाई क्यों मांगी जानी चाहिए?

उन्होंने कहा, “मुझे अपने एक्टर के लिए हक में बोलने के लिए Explanation क्यों देनी पड़ेगी?”

‘मैं FWICE की जनरल काउंसिल की सदस्य हूं’

उपासना ने बताया कि वह FWICE की जनरल काउंसिल की सदस्य हैं. उनके मुताबिक, इस जिम्मेदारी के तहत वह फेडरेशन की बैठकों और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हो सकती हैं. रणवीर सिंह के मामले में भी उन्होंने इसी भूमिका के तहत अपनी बात रखी थी.

उनका कहना है कि बाद में मीडिया में यह कहा गया कि वह CINTAA से पूछे बिना रणवीर के समर्थन में चली गईं. उपासना के मुताबिक, यह बात पूरी तरह नहीं बताई गई कि वह FWICE की जनरल काउंसिल का हिस्सा थीं.

‘पद्मिनी ने भी रणवीर का समर्थन किया था’

उपासना ने बातचीत में यह भी दावा किया कि बाद में पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी रणवीर सिंह का समर्थन किया था. ऐसे में उनका सवाल है कि जब उन्होंने अभिनेता के पक्ष में बात रखी तो उनसे ही Explanation क्यों मांगा गया.

उनके मुताबिक, यह घटना CINTAA में उनके और मौजूदा नेतृत्व के बीच मतभेदों की एक मिसाल थी. उपासना का आरोप है कि वह संस्था के भीतर कुछ फैसलों और काम करने के तरीके पर सवाल उठा रही थीं.

‘मैंने संस्था की मनमानी पर सवाल उठाए थे’

उपासना ने दावा किया कि CINTAA में असहमति रखने वाले सदस्यों को Show-Cause Notice भेजे जाते थे. उन्होंने अभिनेत्री प्रीति सपरू का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें भी नोटिस भेजा गया था. इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ ज्वाइंट सेक्रेटरी हेमंत पांडे को हटाकर दूसरे व्यक्ति को जिम्मेदारी दिए जाने का भी दावा किया.

उपासना के मुताबिक, ऐसे फैसलों को लेकर कमिटी के भीतर नाराजगी बढ़ती गई और आखिरकार 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया.

मौजूदा विवाद में फिर क्यों चर्चा में आया रणवीर वाला मामला?

CINTAA में 11 सदस्यों के इस्तीफे और नए चुनाव को लेकर चल रहे विवाद में पद्मिनी कोल्हापुरे ने उपासना सिंह पर सदस्यों के बीच गलतफहमी पैदा करने का आरोप लगाया है. इसके जवाब में उपासना का कहना है कि 11 अनुभवी लोग किसी के बहकावे में आकर इस्तीफा नहीं दे सकते.

रणवीर सिंह वाला पुराना मामला सामने रखते हुए उपासना यह बताना चाहती हैं कि संस्था के भीतर मतभेद अचानक पैदा नहीं हुए थे. उनके मुताबिक, वह पहले भी कलाकारों के मुद्दे पर अपनी बात रखती रही हैं और संस्था के कामकाज को लेकर सवाल उठाती रही हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा वर्मा

Neha Verma is an entertainment journalist with over 11 years of experience in Bollywood and digital journalism. She has worked with leading media brands including Aaj Tak, Navbharat Times and Dainik Jagran, reporting on celebrities, films, television and the wider entertainment industry. Known for her exclusive stories and breaking news coverage, she has worked in both Delhi and Mumbai. She currently heads the Entertainment section at Prabhat Khabar Digital.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >