Splitsvilla X4 में उर्फी जावेद को इस शख्स से हुआ प्यार! बोलीं- तुम्हारी मां को भी मना लूंगी…

शो स्पिलट्सविला एक्स4 में उर्फी जावेद ने आते ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है. शो में उनका दिल एक शख्स पर भी आ गया है और वो उनसे अपने दिल की बात भी कहती है.

Sunny Leone-Urfi Javed Splitsvilla 14: सनी लियोनी (Sunny Leone) का शो स्पिलट्सविला एक्स4 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) भी है और इसमें आते ही वो किसी के प्यार में पड़ गई. जी हां, उर्फी को शो के एक कंटेस्टेंट से प्यार हो गया है और उसका नाम है- कशिश ठाकुर (Kashish Thakur). उर्फी उससे अपने दिल की बात कहती है.

उर्फी जावेद को मिला इससे प्यार!

उर्फी जावेद वैसे तो अपने फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती है. लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने जो कहा है, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उर्फी जावेद स्प्लिट्सविला एक्स4 में आती है और वो सारे कंटेस्टेंट से मिलती है. इस दौरान वो एक पार्टनर की तलाश करती दिखती है और उन्हें रोडीज एक्सट्रीम विजेता कशिश ठाकुर पसन्द आ जाते है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो शो में ऐसे इंसान की तलाश कर रही है, जो प्यारा और चॉकलेटी हो. इस कैटेगरी में कशिश फिट बैठते है.

उर्फी जावेद बोलीं- मैंने तो हां कर…

उर्फी जावेद, कशिश ठाकुर से कहती है, मैंने तो हां कर दी है अब तुम्हारी बारी. मैं आकर तुम्हारी मां को भी मना लूंगी. मुझे पता है कि मैं बेहद आउटगोइंग और विवादास्पद हूं, लेकिन कोई नहीं जानता कि असली उर्फी कौन है. बता दें कि उर्फी अपने बोल्ड कपड़ों को लेकर जानी जाती है. वो कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं डरती.

कौन है कशिश ठाकुर?

कशिश ठाकुर फिटनेस फ्रीक है और उनके इंस्टाग्राम पर 353k फॉलोअर्स है. कशिश ने 458 पोस्ट किया है और वो 297 लोगों को फॉलो करते है. वो एक डांसर और साथ ही एथलीट भी हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते है. उन्होंने अमृता तालुकदार द्वारा संगीत वीडियो यारा वे में अभिनय किया है.

हिंदुस्तानी भाऊ पर भड़की थी उर्फी

हाल ही में उर्फी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि वो इस तरह के कपड़े पहनना छोड़ दें क्योंकि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं समझती हैं तो वह आवश्यक कार्रवाई करेंगे. जिसके बाद एक्ट्रेस उनपर काफी भड़क गई थी और उन्होंने उन्हें करारा जवाब दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >