Bigg Boss 20 Upcoming Promo: कैप्टन बने हो, बादशाह नहीं... युंग की धमकियों पर भड़कीं कनिका मान, बोलीं- जी-हजूरी नहीं होगी

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में कैप्टन युंग और कनिका मान के बीच वॉशरूम को लेकर भयंकर ईगो क्लैश हो गया. अपनी बेइज्जती पर भड़के युंग ने जब घर वालों को सजा देने की धमकी दी, तो कनिका ने भी साफ-साफ सुना दिया, "कैप्टन बने हो, बादशाह नहीं."

Bigg Boss Upcoming Promo: अभी चौथे दिन अर्शिफा और कनिका की लड़ाई खत्म भी नहीं हुई थी कि कनिका का पंगा फिर घर के एक नए सदस्य से हो गया. इस बार सामने थे इस सीजन के पहले कैप्टन, युंग. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि मामला सीधे ईगो क्लैश तक पहुंच गया. युंग ने जहां अपनी बेइज्जती को पूरे घर की बेइज्जती बता दिया, वहीं कनिका ने भी साफ कह दिया कि कैप्टन बने हो, बादशाह नहीं. आखिर नए प्रोमो में दोनों के बीच क्या हुआ, आइए आपको बताते हैं.

वॉशरूम के बाहर चिल्लाते रहे कैप्टन युंग

प्रोमो में देखने को मिलता है कि युंग इस बात को लेकर ईशा रिखी से शिकायत कर रहे हैं. युंग कहते हैं कि "कनिका जी यहां से निकलीं और मेरे वॉशरूम में चली गईं. मैं बाहर से 'कनिका जी-कनिका जी' पुकारता रहा, लेकिन अंदर से कोई आवाज ही नहीं आई. कम से कम कोई जवाब तो देना चाहिए था."

युंग की बात सुनकर कनिका मान बिल्कुल शांत नहीं बैठतीं और तुरंत जवाब देती हैं. कनिका कहती हैं, "मैं वहां पानी चलाकर बैठी थी, बैठकर कोई मंतर नहीं पढ़ रही थी. और जब मैं बाहर निकल आई थी, तो आराम से आकर बात की जा सकती थी. इसमें इतना तहलका मचाने की क्या जरूरत थी?"

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: क्या आम्रपाली दुबे के बालों में पड़ गईं जूं? वायरल वीडियो देख ट्रोल्स बोले- बिग बॉस, जल्दी मेडिकर शैम्पू भेजो...

'मेरी बेइज्जती मतलब पूरे घर की बेइज्जती'

कनिका का जवाब सुनकर युंग का गुस्सा बढ़ जाता है. वह कहते हैं कि "यहां मेरी डिसरिस्पेक्ट हो रही है. और मेरी बेइज्जती का मतलब है इस घर की बेइज्जती! अब सबको इसका दंड मिलने वाला है."

'कैप्टन बने हो, बादशाह नहीं'

युंग की सजा वाली बात सुनते ही कनिका मान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. वह भड़कते हुए कहती हैं, "एक सेकंड, मेरी बात सुनो. यहां के सिर्फ कैप्टन बने हो, कोई बादशाह नहीं बने हो." इस पर युंग अपनी शेखी बघारते हुए पलटकर बोलते हैं, "बादशाह ही रहा हूं बचपन से."

कनिका अपनी बात पूरी करते हुए साफ शब्दों में सुना देती हैं, "फालतू की उम्मीदें मत रखो कि तुम्हारे आगे-पीछे कोई जी-हजूरी करेगा, ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला."

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 3: रूम नंबर 20 का खुला राज, क्या कनिका मान होगी बेघर, सिडनाज की केमिस्ट्री देखकर रोए घरवालें

'बाहर जाओगी तब पता चलेगा युंग कौन है'

बात यहीं खत्म नहीं होती. युंग आगे कनिका को चेतावनी देते हुए कहते हैं, "यहां से बाहर जाओगी, तब मालूम चलेगा कि युंग कौन है." इस पर कनिका उनका मजाक उड़ाते हुए चिढ़ाने वाले अंदाज में कहती हैं, "Awww!" और इसी हाई-वोल्टेज ड्रामे के साथ यह प्रोमो खत्म हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >